आगरालीक्स…आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर चली किलेबंदी टिकट चेकिंग. एक ही दिन में बिना टिकट और अनियमित यात्रा करते पकड़े गए 540 यात्री. 3.17 लाख जुर्माना वसूला
आगरा मंडल के आगरा छावनी जं0 पर बिना टिकट/अनियमित यात्रा/बिना बुक सामान ले जाने वाले एवं रेल परिसर में गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के विरुद्ध मेगा किलेबंदी टिकट जांच अभियान चलाया गया। उक्त जांच अभियान में मंडल वाणिज्य निरीक्षक टिकट चैकिंग आर के सिंह के अतिरिक्त मुख्य टिकट निरीक्षक/स्टेशन श्री राशिद जमील, हरती मीना मुख्य टिकट निरीक्षक/डिटेल सहित बड़ी संख्या में टिकट चैकिंग स्टाफ मौजूद रहा, जिन्हें देखकर अनियमित यात्रियों में हड़कंप मचा रहा, पकड़े गए यात्रियों से निर्धारित जुर्माना बसूला गया।उक्त जांच अभियान में 240 बिना टिकट यात्रियों से 172320 रुपए तथा 300 अनियमित यात्रियों से 145650 रु सहित कुल 540 यात्रियों से 317970 रु का जुर्माना वसूल किया गया। जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकार की जांच मंडल में निरंतर कराई जा रही हैं, जिससे बिना टिकट यात्रा ,अनियमित यात्रा ,बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों यात्रियों पर रोक लगाई जा सके ।अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवम निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करे तथा रेल परिसर में गंदगी एवं धूम्रपान न करें ।