आगरालीक्स….आगरा में मैडल के लिए दौड़े सेक्रेड मदर जूनियर स्कूल के बच्चे. स्कूल में मनाया गया annual sports day…इन बच्चों ने जीते मेडल्स
कमला नगर स्तिथ सेक्रेड मदर जूनियर स्कूल ने आज खेलेगाँव स्पोर्ट्स क्लब में अपने वार्षिक ट्रैक एवं फ़ील्ड स्पोर्ट्स मीट वाल्वेरीन्स 3.0 का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक ड्रिल से हुई। उद्धघाटन समारोह के मुख्य अतिथि एयर फ़ोर्स ग्रुप कमांडर मोहित श्रीवास्तव ने समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह और जोश की सराहना करते हुए कहा कि खेल हमें सिखाते हैं कि निरंतर अभ्यास, एकाग्रता और अनुशासन के साथ जीवन में कुछ भी असंभव नहीं है। उन्होंने इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन को बधाई दी।
पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि अतिरिक्त आयुक्त, उद्योग — सोनाली जिंदल, ने विद्यार्थियों की प्रतिस्पर्धी भावना और अपने साथियों को प्रोत्साहित करने के तरीके की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि खेलकूद किसी भी विद्यार्थी के व्यक्तित्व निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समापन समारोह में उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया। विशिष्ट अतिथि तथा खेलेगाँव स्पोर्ट्स क्लब के ट्रस्टी — मीरा गुप्ता और उमेश गुप्ता ने अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि माता-पिता का उत्साहवर्धन बच्चों के प्रदर्शन को और बेहतर बनाता है।
विद्यालय की निदेशिका नम्रता पणिकर ने कहा कि सेक्रेड मदर स्कूल विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1977 में स्थापित यह विद्यालय अपने विद्यार्थियों को मजबूत शैक्षणिक व नैतिक आधार प्रदान करता रहा है, जिससे वे भविष्य में चुने हुए किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कृतिका टहिलिआनी ने बताया कि इस स्पोर्ट्स मीट की दौड़ें इस प्रकार तैयार की गईं कि लगभग हर विद्यार्थी इसमें भाग ले सके। विद्यार्थियों ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 4x100 मीटर रिले, तीन-पैर दौड़, स्लो साइक्लिंग, हर्डल रेस आदि में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण माताओं और दादा-दादी/नाना-नानी के लिए आयोजित प्रतियोगिताएँ रहीं।
नर्सरी के नन्हे मुन्हों ने मोबाइल एडिक्शन के ऊपर बड़ी मन मोहने वाली नृत्य प्रस्तुति दी तथा कक्षा 7 व् 8 के छात्र छात्राओं ने चार युगो के रंगरंग मंचन से सभी अभिवावक अभिभूत हो गए। नर्सरी सेक्शन के बच्चों की अपनी माताओं के साथ अपने वात्सल्य रिलेशन का मंचन मधुर नृत्य से किया जिसने सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का संचालन अंशिका और माधुरी मिश्रा ने किया। ड्रिल का समन्वय अमीषा और शालिनी जैन ने किया। अन्य व्यवस्थाओं में मधु चतुर्वेदी, निशा, रूपाली, प्रीति जैन, रश्मि वर्मा, अपर्णा राज, शुभम, प्रियंका और ज्योति सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन श्रीमती रुचि तिवारी और मिस भारती ग्रोवर द्वारा किया गया।
कुछ निर्णय इस प्रकार रहे:
100 मीटर्स बालिका वर्ग जूनियर की विजेता कुमारी आराध्य पचौरी तथा उप विजेता कुमारी आद्या रही
100 मीटर्स बालिका वर्ग सीनियर की विजेता कुमारी जोहल खान तथा उप विजेता कुमारी दिव्यांशी त्यागी रही
100 मीटर्स बालक जूनियर वर्ग के विजेता चिराग शर्मा तथा उप विजेता अक्ष अग्रवाल रहे
100 मीटर्स बालक सीनियर वर्ग के विजेता स्पर्श खत्री तथा उप विजेता रौनक दिवाकर रहे
400 मीटर्स बालक के विजेता रूद्र प्रताप तथा उप विजेता देव शर्मा रहे
स्लो साइकिलिंग के विजेता सिद्धार्थ खंडेलवाल तथा उप विजेता वरुण गुप्ता रहे
सैक रेस के विजेता सुशांत शाक्या तथा उप विजेता रिद्धिमा गुप्ता रहे
