आगरालीक्स….Agra News: आगरा में खंदारी और आईएसबीटी फ्लाईओवर हादसों का डेंजर जोन, इसी जगह एसएन के 22 साल के दो मेडिकल छात्रों की हादसे में मौत हुई। क्या होना चाहिए। ( Agra News: SNMC, Agra Two medical student died at danger point of Khandari & ISBT Flyover#Agra )
आगरा के विमल वाटिका कर्मयोगी एन्क्लवे के रहने वाले जनरेटर पाटर्स के कारोबारी राजेश अग्रवाल के 22 साल के छोटे बेटे सिद्ध अग्रवाल एसएन मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस 2022 बैच के छात्र हैं, उनके बड़े भाई अक्षत मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं। एक सप्ताह पहले ही परीक्षा हुई थी। रविवार को सिद्ध गर्ग स्कूटर से घर से शाम चार बजे निकले, संजय प्लेस में उनके साथी बैच 2022 के आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले तनिष्क गर्ग पीजी में रहते हैं। वहां से दोनों अपाचे बाइक से सिकंदरा जाने के लिए निकले।
खंदारी फ्लाईओवर उतरते ही हुआ हादसा
अपाचे बाइक से सिद्ध अग्रवाल और तनिष्क गर्ग भगवान टॉकीज से सिकंदरा की तरफ जा रहे थे, खंदारी फ्लाईओवर से उतरते ही सर्विस रोड के पास किसी कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी इससे उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हेलमेट में छेद हो गया, दोनों के सिर में गंभीर चोट आई।
30 मिनट तक सड़क पर तड़पते रहे, एक घंटे तक नहीं मिला इलाज
हादसे के बाद दोनों मेडिकल छात्र सड़क पर तड़पते रहे लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। भीड़ जुट गई, एक दूसरे से पुलिस को फोन करने के लिए कहते रहे करीब 30 मिनट तक दोनों तड़पते रहे, इसके बाद पुलिस आई। दोनों घायलों को ई रिक्शा से अस्पताल ले गए, रेनबो हॉस्पिटल से एसएन भेज दिया। उस दौरान एसएन के छात्रों को भी पता चल गया। दोनों को एसएन इमरजेंसी लेकर पहुंचे लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
सिद्ध के पिता राजेश अग्रवाल का कहना है कि उनके बेटे को समय से इलाज मिल जाता तो दोनों की जान बच जाती लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। ऐसी घटना किसी और के साथ भी हो सकती है।
फ्लाईओवर से तेज स्पीड से आते हैं वाहन, आईएसबीटी के सामने खड़ी रहती हैं बस
खंदारी और आईएसबीटी फ्लाईओवर सबसे ज्यादा हादसों के डेंजर प्वाइंट हैं। फ्लाईओवर से तेज स्पीड से वाहन आते हैं, आईएसबीटी फ्लाईओवर जहां शुरू होता है वहां एक कट से, इस कट से वाहन खंदारी फ्लाईओवर से नीचे उतरने के बाद सर्विस रोड पर जाते हैं और सर्विस रोड से वाहन आईएसबीटी फ्लाईओवर पर चढ़ते हैं। इसके बाद आईएसबीटी फ्लाईओवर से उतरते ही रोडवेज बसें खड़ी रहती हैं, तेज स्पीड से वाहन आते हैं और लोग रोड क्रास करते हैं। इन दोनों फ्लाईओवर पर इंतजाम किए जाने चाहिए।