आगरालीक्स…(Video )आगरा में ईकॉमर्स कंपनी के कर्मचारी पार्सल कर रहे थे चोरी. इन चोरी के किए पार्सल को खरीदने वाला पुलिस ने पकड़ा…जूतों के 152 पार्सल मिले. चोरी करने वाले कर्मचारियेां की तलाश
आगरा में ईकॉमर्स कंपनी के पार्सल चोरी किए जा रहे थे और इन्हें एक व्यक्ति को बेचा जा रहा था. इस संबंध में पुलिस ने शिकायत के बाद जांच की और चोरी के पार्सल खरीदने वाले व्यक्ति को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने इसके पास से जूतों के 152 चोरी किए गए पार्सल भी बरामद किए हैं. पुलिस अब पार्सल चोरी करने वाले कर्मचारियों की तलाश में लगी है. उनको पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है.ईकॉमर्स कंपनी के एक कर्मचारी ने थाना छत्ता को सूचना दी कि कुछ कर्मचारियों द्वारा पार्सल को चोरी कर बेचा जा रहा है और चोरी हुए पार्सल को थानाक्षेत्र छत्ता निवासी एक व्यक्ति खरीदता है. मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चोरी के पार्सल खरीदने वाले हेमेन्द्र कुमार को अम्बेडकर पुल के पास से 06 घण्टे में गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 152 जोड़ी जूते बरामद हुए.
कर्मचारी करते थे पार्सल चोरीपूछताछ करने पर अभियुक्त हेमेंद्र ने बताया कि फ्लिपकार्ड में काम करने वाले कान्हा, पिंटू उर्फ त्रिवेन्द्र, छोटू भगेल, अश्विनी, राकेश व दीपक से फ्लिपकार्ड के पार्स की खरीदता है, उपरोक्त सभी गिरफ्तार अभियुक्त को जगह-जगह रोज रात को बांधकर पार्सल देने आते हैं अभियुक्त रुपये का लेन-देन नकद में करता था. पार्सल चोरी कर बेचने वाले फ्लिपकार्ड के कर्मचारियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है, अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जायेगी.
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-
हेमेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 रामवीर सिंह निवासी- जामपुर, चमरौला थाना बरहन, आगरा।
चोरी करने वाले कर्मचारियों के नाम
कान्हा, पिंटू उर्फ त्रिवेन्द्र, छोटू भगेल, अश्विनी, राकेश व दीपक (फ्लिपकार्ट के कर्मचारी)