आगरालीक्स:…Agra News: आगरा में रेलवे भर्ती परीक्षा में शामिल होने पहुंचा फर्जी अभ्यर्थी, पकड़े जाने पर कार्ड धीन कर भागा, मुकदमा दर्ज। ( Agra News: FIR Lodge against candidate use Fake candidate in RRB First level Exam#Agra )
रेलवे भर्ती बोर्ड की प्रथम स्तर की परीक्षा शुक्रवार को आईडीजी 2 सिकंदरा आकेजीएम पर थी, थाना सिकंदरा में दर्ज कराए मुकदमे में कहा गया है कि अभ्यर्थी अमित यादव की जगह फर्जी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए पहुंच गया। रजिस्ट्रेशन प्रोसेज के दौरान लैब वन में बायोमैट्रिक सत्यापन किया गया तो अभ्यर्थी का ईकेवाईसी और फोटो संदिग्ध लगा। इसके बाद रेलवे अधिकारियों के पास पुन सत्यापन के लिए भेजा गया। इस दौरान अभ्यर्थी कार्ड धीन कर भाग गया। पुलिस जांच में जुटी है।