आगरालीक्स…आगरा में चाय बेचना अब केवल ठेल—ठकेल या टपरी वाला काम नहीं है, क्रिएटिविटी के साथ यह एक ‘फेलप्रूफ’ बिजनेस बन गया है! आपको कहां की चाय पसंद है ?
आगरा में चाय एक फेलप्रूफ व्यवसाय के तौर पर उभर रही है। कुछ समय पहले तक जहां इसे केवल ठेल—ठकेल या टपरी वाला काम समझा जाता था वहीं अब यहां कनाडा, ओमान, नेपाल, दुबई तक फेमस चाय सुट्टा बार से लेकर महाराष्ट की मशहूर येवले चाय तक आउटलेट खुल गए हैं। आगरा में देहली गेट एक बड़े चाय हब की तरह पॉप्युलर है। पहले यहां चाय की एक फेमस दुकान हुआ करती थी और लोग दूर—दूराज से भट्टी वाली चाय का स्वाद चखने यहां आते थे। वहीं अब एक चाय का ही पूरा का पूरा मार्केट डवलप है। पुरानी देहली गेट चाय के नाम से मशहूर चाय तो लोगों को पसंद है ही साथ ही येवले और अन्य प्रतिष्ठानों पर भी सुबह से शाम तक काफी भीड़ दिखती है। अलग—अलग कंपनियों, कॉल सेंटरों में काम करने वाले युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सब यहां चाय पीने आते हैं। कई लग्जरी गाड़ियां भी चाय के लिए रूकती हैं।इसी तरह संजय प्लेस, आवास—विकास, सदर, शाहगंज, कमला नगर समेत कई एरिया में चाय के बड़े आउटलेट खुल गए हैं। कई जगह ऐसी हैं जहां कॉर्न में चाय भी दी जा रही हैं ताकि चाय खत्म होने के बाद कुल्हड या प्लास्टिक कप इधर उधर फेंकने की जरूरत ही न पड़े। चाय पीएं और कप को खा जाएं।
लोग इसे कई अनोखे तरीकों से पेश कर रहे हैं, जो ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं। इसमें चाय के स्टॉल और कैफे ऐसे नामों का उपयोग कर रहे हैं जो लोगों का ध्यान खींचते हैं। अब केवल मसाला चाय ही नहीं, बल्कि लोग 100 से अधिक प्रकार की चाय बेच रहे हैं, जिसमें आइस टी, ग्रीन टी, हर्बल टी, विभिन्न फ्लेवर वाली चाय (जैसे चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी) और यहाँ तक कि स्वास्थ्य वर्धक विकल्प भी शामिल हैं।
इसके अलावा मिट्टी के कुल्हड़ में चाय बेचने का चलन भी वापस आ गया है। हालांकि प्लास्टिक कप और कांच के गिलास चलन से बाहर नहीं हुए हैं, लेकिन कुल्हड़ भी अब विकल्प है। अधिकांश लोग पांच से दस रूपये अधिक देकर कुल्हड़ में चाय पीना पसंद भी करते हैं। कई टी स्टॉल, होटल और कैफे में एक स्पेशल थीम होती है, जैसे विंटेज, गाँव की झोपड़ी का लुक, या मॉडर्न और स्टाइलिश इंटीरियर, जो ग्राहकों को बैठने और समय बिताने के लिए आकर्षित करता है।
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : A Fresh Twist to Chai
- agra online news
- agra tea
- Agra today news
- Agra update news
- best tea shop in agra
- chai time
- chay par charcha
- famous tea in agra
- morning tea in agra
- new generation is presenting it in many unique ways in Agra
- tasty tea
- top tea stalls in agra