आगरालीक्स…वीडियो देखें….आगरा में विश्वविजेता क्रिकेटर दीप्ति शर्मा ने निहारा ताजमहल..फैंस भी अपने स्टार प्लेयर की एक झलक पाने को हुए बेकाबू
आगरा में रविवार को क्रिकेट विश्व कप विजेता और स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने ताज महल का दीदार किया. दीप्ति शर्मा यहां अपने भाई और पिता के साथ पहुंची. वहीं दीप्ति शर्मा को देखने के लिए फैंस भी उत्साहित दिखाई दिए. दीप्ति यहां पर्सनल शूट के लिए पहुंची थी.