आगरालीक्स…आगरा में सात जन्मों के बंधन में बंधे 28 जोड़े, धूमधाम से पड़े फेरे. स्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह का हुआ आयोजन
28 जोड़ो का सामूहिक विवाह सामाजिक एकता की मिसाल थी। अखिल भारतीय स्वर्णकार जनजागृति एसोसिएशन द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 28 जोड़ो ने वैदिक रीति-रिवाज़ के साथ सात फेरे लिए। कालिन्दी विहार स्थित कृष्णा गार्डन में आयोजित सामूहित विवाह में बड़ी संख्या में समाजसेवी, शहर के गणमान्य नागरिक व नवविवाहितों के परिजन मौजूद रहे और नवदम्पत्ति तो नए जीवन के लिए आर्शीवाद दिया। मुख्य अतिथि सोनी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के अध्यक्ष विवेक सोनी भरतपुर, विशिष्ठ अतिथि गोविंद वर्मा प्रशासनिक अधिकारी आगरा मंडल, उद्घाटन करता मुकेश वर्मा, मनोज वर्मा, सभापति हजारीलाल वर्मा, मुख्य वक्ता शालिग्राम बटिया मुख्य रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत श्री गिर्राज महाराज जी के अभिषेक जगदीश सोनी एवं शकुंतला सोनी, संजय बाबू वर्मा एवं सुमन वर्मा, सतीश चंद्र वर्मा, राधा रानी वर्मा, राजकुमार वर्मा, रानी वर्मा, राकेश शाह, जया सोनी, अमित वर्मा, रागिनी वर्मा, ने वर वधु को अपना आशीर्वाद दिया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहारा देने और सामाजिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजन हर वर्ष किया जाता है। नवविवाहित जोड़ो को गृहस्थी आरंभ करने के लिए बर्तन, बिस्तर, कपड़े, वाशिंग मसीन और अन्य आवश्यक सामग्री भी उपहार स्वरूप प्रदान की गई। लाभान्वित परिवारों ने समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा, इस सहयोग के बिना विवाह संपन्न कराना उनके लिए कठिन था।