आगरालीक्स…आगरा के चांदी कारोबारी के कर्मचारी से दिनदहाड़े लूटी चांदी. चांदी भरा बैग लूटकर भागे, एक बदमाश को लोगों ने दबोचा…दो फरार
आगरा के चांदी कारोबारी के कर्मचारी से मथुरा में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है. मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर पर कर्मचारी से बदमाशों ने चांदी से भरा बैग छीन लिया और भागने लगे लेकिन वहां मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक बदमाश को दबोच लिया जबकि दो भागने में सफल हो गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया है और भागे बदमाशों की तलाश कर रही है.कचहरी घाट में मनोज कुशवाह रहते हैं. इनकी किनारी बाजार में ज्वैलर्स की दुकान है. इनके यहां एक कर्मचारी जतिन निवासी नगला पदी दयालबाग काम करता है. जतिन मनोज का भांजा भी है. सोमवार सुबह जतिन कागारौल से किसी व्यापारी के यहां से चांदी उठाकर उसे लैपटॉप बैग में रखकर मथुरा कटवाने के लिएबाइक से जा रहा था. मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में करीब साढ़े 11 बजे बाइक सवारों ने जतिन पर हमला कर दिया. लुटेरों ने जतिन की बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया. दो बदमाशों ने जतिन को पकड़ लिया और एक ने हाथ से बैग छीनने की कोशिश की. विरोध करने पर बदमाशों ने जतिन की पिटाई की और बैग छीनकर भागने लगे.
एक बदमाश को लोगों ने पकड़ायहां से गुजर रहे लोगों ने ये भागते बदमाशों में से एक बदमाश के तत्परता दिखाते हुए दबोच लिया. हालांकि दो बदमाश भागने में सफल रहे. ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी बदमाश को हिरासत में ले लिया. पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है. लूटी गई चांदी लगभग पांच किलो बताई गई है. थाना पुलिस जांच में जुटी है.