आगरालीक्स…वाह, आगरा में कार का हेलमेट न लगाने पर कटा चालान. वीडियो देखें, कार चालक टीचर ने कहा—दोबारा न चालान कट जाए इसलिए हेलमेट लगाकर चला रहा हूं कार…
आगरा में नियमों का पालन न करने वालों का यातायात पुलिस द्वारा चालान किया जाता है. बाइक पर हेलमेट न लगाने पर और कार में सीट बेल्ट न लगाने पर चालान का प्रावधान है लेकिन आगरा में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक कार का चालान इसलिए किया गया है कि क्योंकि कार चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था. है न ये अजीब मामला. हेलमेट न लगाने पर 26 नवंबर को कटा कार का चालानये अजीब वाकया हुआ है एक स्कूल के संचालक का जिनका नाम है गुलशन केन. गुलशन केन लोहामंडी के सिर की मंडी में में रहते हैं और पेशे से टीचर हैं. गुलशन के पास एक कार है जिसका नंबर यूपी80एचएल3692 है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गुलशन ने बतया कि 26 नवंबर को उनकी कार के इस नंबर का एक चालान कटा है जिसमें लिखा है ड्राइविंग टू व्हीलर विथआउट हेलमेट.सोमवार को उन्हें यह चालान आनलाइन चेक किया था.
हेलमेट लगाकर चलाई कार
गुलशन ने इसके बाद घर से हेलमेट पहना और हेलमेट पहनकर कार में बैठे. सीट बैल्ट भी लगाई और कार को ड्राइव करने लगे. कार में हेलमेट लगाकर चलना हर किसी को अचरजभरा लगा और हर कोई उन्हें देख रहा था. वीडियो में गुलशन केन ने बताया कि वो इसलिए हेलमेट पहनकर कार चला रहे हैं ताकि दूसरा चालान न हो जाए. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं कानून का पालन करने वाला व्यक्ति हूं. आम आदमी इससे ज्यादा और भी क्या कर सकता है. उन्होंने कहा कि मेरा चालान कटा है तो हेलमेट लगाकर चलना ही पड़ेगा.