यूपीलीक्स…यूपी भाजपा अध्यक्ष चुनाव के लिए पंकज चौधरी ने किया नामांकन. सीएम योगी बने प्रस्तावक. कल होगा भाजपा के नए यूपी अध्यक्ष का ऐलान
उत्तर प्रदेश में भाजपा अपने नये अध्यक्ष की तैयारी में है. इसके लिए सबसे ऊपर नाम केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का आया है. उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन किया. इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रस्तावक बने. इस दौरान उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मंत्री स्वतंत्रदेव, मंत्री दारा सिंह चौहान, मंत्री एके शर्मा,क मलेश पासवान व राज्यमंत्री असीम अरुण भी मौजूद रहे. कल रविवार को लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में पीयूष गोयल यूपी में भाजपा के नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान करेंगे.नामांकन करने के बाद केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि अभी नामांकन दाखिल हआ है. जांच चल रही है. रविवार को जब घोषणा होगी तभी मैं कुछ कह पाउंगा. कोई पद छेाटा या बड़ा नहीं होता है. पार्टी से जो दायित्व मिलता है, उसे कार्यकर्ता के नाते हम पूरी निष्ठा से निभाते हैं.