आगरालीक्स…45 साल बाद सेंट जॉन्स के छात्र एक दूसरे से मिले तो खुशियों भरी यादें हुई ताजा. 1975 बैच के छात्र हुए भावुक
सेंट जॉंस कॉलेज आगरा के भूतपूर्व छात्रों ने बड़े हर्षोल्लास से कल कॉलेज के सेन्ट्रल हॉल में मिलन समारोह मनाया। 1975 बैच के छात्र दूर-दूर से कॉलेज पहुँचे और अपनी पुरानी यादें ताजा की। सालो बाद पुराने साथियों से मिल भावुक हो उठे। इस समारोह का संयोजन डॉ. एस. पी. सिंह, प्रिंसिपल की अध्यक्षता में किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में किशोर जैन और डॉ. नीलम मेहरोत्रा ने सभी का स्वागत किया और उसके पश्चात् सभी ने दिवंगत दोस्तों की याद में एक मिनट का मौन रखा। दीप प्रज्वलन प्रिंसिपल एवं भूतपूर्व शिक्षकगण द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत पूर्व शिक्षकों का अभिवादन करते हुए छात्र भाव-विभोर हो उठे। अशोक अग्रवाल और हरविजय सिंह का भी अभिनन्दन किया गया। यादों को संवार के रखने के लिए बनी पत्रिका का विमोचन प्रिंसिपल महोदय ने किया। अरुण वर्मा, मीता सरकार, अरिदमन सिंह, अमित मुखर्जी, हरविजय सिंह ने सभी को सम्बोधित करते हुए पुरानी यादों को तरोताजा किया।
डॉ. एस. पी. सिंह ने अपने सम्बोधन में आयोजन की प्रशंसा की। आयोजन समिति के सदस्य है- मृदुल मेहरोत्रा, अरिदमन सिंह, प्रवीन बंसल, नरेश जैन, किशोर जैन एवं नीलम मेहरोत्रा। मृदुल मेहरोत्रा ने बताया कि इस आयोजन की तैयारी पिछले छह महीने से चल रही है। उन्होंने धन्यवाद प्रस्ताव भी दिया। कार्यक्रम की समाप्ति “ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे…..” गाने से हुआ। कार्यक्रम का संचालन किशोर जैन एवं नीलम मेहरोत्रा ने किया।