आगरालीक्स… आगरा में सपा अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव और बच्चों के साथ चमकी में ताजमहल का दीदार किया। शरद पूर्णिमा पर ताजमहल को परिवार संग देखने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित परिवार के 10 सदस्यों की टिकट बुक कराई गई थी।
शरद पूर्णिमा पर चमकी में ताजमहल के दीदार के लिए 400 लोगों ने टिकट खरीदे थे, इसमें से 10 टिकट पूर्व सीएम अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव, बेटी अदिति व टीना, बेटा अर्जुन सहित अन्य लोगों के नाम से खरीदी गई। गुरुवार रात 11 से 11. 30 बजे के बैच में अखिलेश यादव ने पत्नी, बच्चे और परिवार के सदस्यों को ताजमहल के नाइट व्यू के लिए एंट्री दी गई, यहां रॉयल गेट से उन्होंने पत्नी संग ताजमहल का दीदार किया।
3 से 7 अक्टूबर तक नाइट व्यू
आगरा में ताजमहल को शरद पूर्णिमा पर चांदनी रात में आज से खोला गया, रात 8:30 से 12:30 बजे चांदनी रोशनी में ताजमहल का दीदार करेंगे, ताजमहल का सात अक्टूबर तक रात में दीदार किया जा सकेगा।
शरद पूर्णिमा पर 5 दिन ताजमहल का नाइट विजिट होगा, 4 घंटे के नाइट विजिट में 50 50 के बैच में 30 मिनट के लिए पर्यटकों को ताजमहल का दीदार कराया जाएगा, यह 8:30 से 12:30 तक होगा।
एक दिन पहले टिकट की बुकिंग
दुनिया में खूबसूरती के नायाब नमूने संगमरमरी ताजमहल को शरद पूर्णिमा पर चांदनी रात में निहारने के लिए रात्रि दर्शन (नाइट विजिट) मंगलवार से शुरू हो रहा है। सोमवार को पहले दिन इसके लिए बुकिंग हुई। मंगलवार को रात 8:30 से 12:30 बजे तक पयर्टक चांद की रोशनी में ताजमहल का दीदार कर सकेंगे।
चंद्रमा की रोशनी में मंगलवार तीन अक्टूबर से से शनिवार सात अक्टूबर तक ताजमहल का रात्रि दर्शन किया जा सकेगा। रात्रि दर्शन के लिए एक दिन पहले टिकट की बुकिंग होती है,

फाइल फोटो
400 पर्यटक देख सकते है ताजमहल
शरद पूर्णिमा पर चांदनी रात में 400 पर्यटक के ताज देखने की अनुमति है, ये 50-50 के बैच में 30 मिनट के लिए ताजमहल में रात्रि दर्शन के लिए रहते हैं। इस बार यह पांच दिन की जगह चार दिन ही चलेगा। शुक्रवार को ताजमहल बंद रहेगा।