आगरलीक्स… आगरा में पुलिस ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के ऑफिस में जुआ खेलते 13 कारोबारी को पकड लिया, पुलिस के छापे से भगदड मच गई, पुलिस ने 48 हजार रुपये बरामद किए हैं।
गुरुवार को
एत्माद्दौला के कालिंदी विहार सौ फुट रोड स्थित भारत ट्रांसपोर्ट कंपनी में जुए की सूचना पर पुलिस ने रात सात बजे छापा मारा। प्रथम तल पर ऑफिस में दर्जनभर से अधिक लोग जुए के फड़ पर बैठे थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर एत्माद्दौला हुकुम सिंह ने बताया कि मौके से 48 हजार रुपये बरामद हुए हैं। गिरफ्तार किए गए जुआरियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
इन्हें किया अरेस्ट
ट्रांसपोर्ट कंपनी मालिक पदम चंद्र, ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी किशोर, कानपुर निवासी समीर, गढ़ी चांदनी निवासी मान सिंह, अग्रसेन पुरम निवासी मनोज, औरैया निवासी संदीप, बरहन निवासी संजय, फैजाबाद निवासी रामचंद, मथुरा निवासी भगवती प्रसाद, औरैया निवासी जितेंद्र, चुनिया, अब्बास नगर निवासी शराफत अली, चौगान निवासी बंटी।
3 अक्टूबर को भाजपा नेता के गेस्ट हाउस पर छापा
.आगरा में भाजपा नेता के गेस्ट हाउस में पुलिस ने हाईटेक जुआ पकडा है, 1 .50 लाख के इलेक्ट्रानिक डिवाइस से पत्तों का पता चल जाता था, कारोबारी सहित 7 जुआरी पकडे हैं, उनका जुलूस निकाला गया
आगरा में थाना लोहामंडी के किदवई पार्क स्थित भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद यशपाल गोला के गोला गेस्ट हाउस में सोमवार सुबह 11 बजे पुलिस को जुए की सूचना मिली थी। इस पर एएसपी श्लोक कुमार के नेतृत्व में छापा मारा गया। गेस्ट हाउस के कमरे में नाल पर जुआ खेल जा रहा था। इंस्पेक्टर थाना लोहामंडी ने बताया पकड़े गए आरोपियों में विक्की शर्मा (शास्त्रीपुरम), अशोक कुमार, दीपक सिंह, पवन, रिंकू, गुलाब सिंह (सभी निवासी नौबस्ता) और सत्येंद्र (बरौली अहीर) हैं। इनसे 76 हजार रुपये, ताश की गड्डी और चार बाइकें मिलीं। इनके खिलाफ जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। सातों आरोपियों को पुलिस तकरीबन डेढ़ किलोमीटर पैदल चलाकर थाने पर लेकर आई। लोहामंडी बाजार में लोगों ने पुलिस के साथ जुए के आरोपियों को देखा तो भीड़ लग गई।
भाजपा नेता का गेस्ट हाउस
गेस्ट हाउस भाजपा नेता और पूर्व पार्षद यशपाल गोला का है। उनका बेटा नीरज गेस्ट हाउस चलाता है। उसका नाम भी मुकदमे में शामिल किया गया है।
जुआ में इलेक्ट्रानिक डिवाइस का इस्तेमाल
जुआ में इलेक्ट्रानिक डिवाइस का इस्तेमाल किया जा रहा था। यह डिवाइस दिल्ली से एक से डेढ़ लाख रुपये में खरीदी गई थी। यह मोबाइल जैसी होती है। इसमें एक सेंसर भी होता है। पत्तों को खेलने वालों को बांटने से पहले मोबाइल से सरगना एक बार स्कैन कर देता है। इसके बाद सेंसर के जरिये यह पता चल जाता है कि किस पर कौन सा पत्ता है। पत्तों के जानने के बाद ही चाल चली जाती है। इससे जुआ में डिवाइस का इस्तेमाल करने वाले लाखों रुपये कमा करे थे। हालांकि, सरगना का साथी डिवाइस को लेकर भाग गया। उसके बारे में पता किया जा रहा है। इस डिवाइस का इंटरनेट पर विज्ञापन भी आता है। ऐसी ही डिवाइस फिल्म रेस-2 में भी दिखाई गई है।