आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आंबेडकर विवि के छात्र का शव घर पर कमरे मे लटका मिला, सिपाही पिता परिवार के साथ शादी में शामिल होने गए थे। ( Agra News: 22 year old DBRAU, Agra student found dead in house#Agra)
एसीपी लोहामंडी गौरव कुमार का मीडिया से कहना है कि मूल रूप से कन्नौज के रहने वाले विनोद यादव आगरा पुलिस में घुड़सवार सिपाही हैं। वे अपनी पत्नी, बड़े बेटे 22 साल के अभिषेक और छोटे बेटे 18 साल के अनुराग के साथ पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में रह रहे हैं। सिपाही विनोद यादव, पत्नी और बेटे अनुराग के साथ करीबी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के के लिए आगरा से बाहर गए थे घर पर अभिषेक था।
फोन न उठने पर पड़ोसियों को भेजा
सिपाही विनोद ने शनिवार को अभिषेक से बात करने के लिए फोन किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ तो पड़ोसियों से कहा वे उनके घर पर पहुंचे। दरवाजा घटघटाने पर भी कोई आवाज ना आने पर 112 नंबर पर कॉल की, पीआरवी दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी, कमरे में पंखे से बने फंदे पर अभिषेक लटका हुआ था।
दिल्ली पुलिस की कर रहा था तैयारी
अभिषेक डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि से बीपीएड का छात्र था और दिल्ली पुलिस की परीक्षा के लिए एक साल से तैयारी कर रहा था। अभिषेक होनहार था, पुलिस मोबाइल की जांच करेगी।