आगरालीक्स…Agra News: भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड में आगरा से भी भारतीय सेना को युवा अधिकारी मिले हैं। एसीए निश्कल द्विवेदी को स्वॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। ( Agra News: 491 young officers pass out of IMA, include Agra #Agra)
भारतीय सैन्य एकादमी, देहरादूर में शनिवार को आईएमए की पासिंग आउट परेड में 491 भारतीय कैडेट भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में शामिल हो गए। सेना प्रमुख जनरल उपद्रें द्विवेदी ने परेड की समीक्षा की, 14 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट भी पासिंग आउट परेड का हिस्सा बने।
आगरा के अखिलेश सिंह बने सेना में अधिकारी
आईएमए की पासिंग आउट परेड में आगरा के बाह के गोलडांडा गांव के रहने वाले अखिलेश सिंह भी पासिंग आउट परेड में शामिल हुए, इसके साथ ही सेना में अखिलेश सिंह लेफ्टिनेंट बन गए। अखिलेश सिंह के पिता भंवर सिंह राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में प्रवक्ता हैं, अखिलेश की बहन कृतिका सिंह एमबीबीएस कर रही हैं।
सैनिक स्कूल से पढ़ाई की
अखिलेश ने अपनी पढ़ाई सैनिक स्कूल नैनीताल से की थी, इसके साथ ही सेना में अधिकारी बनने का लक्ष्य बनाया, उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है।