Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स Agra Video News: Agra police arrested 32 cyber fraudsters who had links with Dubai…#agranews
बिगलीक्स

Agra Video News: Agra police arrested 32 cyber fraudsters who had links with Dubai…#agranews

557

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में 32 साइबर ठग पुलिस पकड़े. डिजिटल अरेस्ट, क्रिप्टो करेंसी में निवेश, लिंक के जरिए लोगों से करते थे फ्रॉड. दुबई में इनके आका…सभी आगरा के रहने वाले..ये हैं इनके नाम

आगरा की साइबर थाना पुलिस ने साइबर क्राइम के खिलाफ एक दिन में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने तीन थाना क्षेत्रों से 32 साइबर ठगों को अरेस्ट किया है. इनमें थाना ताजगंज से 24, जगदीशपुरा से 6 और किरावली से दो साइबर ठग पकड़े है. भोलेभाले लोगों को शिकार बनाने का इनका काम था. साइबर क्राइम के जरिए ये लोगों के खाते खाली कर देते थे. कभी डिजिटल अरेस्ट के नाम पर तो कभी, यूपीआई लिंक के नाम पर, कभी क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम देते थे. इनके खिलाफ देशभर से साइबर हेल्पलाइन नंबर पर 600 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं.

थाना ताजगंज क्षेत्र में पकड़े गए 24 साइबर अपराधी
“थाना ताजंगज, सर्विलांस, एसओजी (नगर जोन), साइबर सैल व साइबर सर्विलांस काउन्टर इंटेलिजेंस टीम द्वारा साइबर अपराध के विरूद्ध की गयी संयुक्त कार्यवाही में भिन्न-भिन्न साइबर अपराधों में संलिप्त गिरोह के 24 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार. थाना ताजगंज पुलिस टीम चैकिंग / गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध से सम्बन्धित रकम के नगद लेन-देन का हिसाब करने आये 03 अभियुक्तों को होटल रीगल विस्टा के बराबर में खाली मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानेदही पर उनके अन्य साथियों, जो पैसों का हिसाब किताब करने, नगर लेन-देन के सम्बन्ध में मिलने आये थे, को खेराती टोला के पास से गिरफ्तार किया गया। कुल 24 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

दुबई में बैठे आकाओं को भेजते थे फ्रॉड की रकम
पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर अभियक्तगण द्वारा बताया गया कि वह सब मिलकर साइबर ठगी जैसे डिजीटल अरेस्ट, लोगों के व्हाट्सऐप व टेलीग्राम पर एक यूपीआई लिंक भेजकर फ्राड करना, गूगल पर विज्ञापन चलाकर, क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर आदि अन्य तरीकों से देश में भोले-भाले लोगों को बेवकूफ बनाकर उनसे रूपये ठगते है। जो आधार कार्ड बरामद हुए है, आधार कार्ड फर्जी है जिनको वह सभी लोगो ने मिलकर योजनाबद्द तरीके से तैयार किया है । इन फर्जी आधार कार्ड का प्रयोग उन लोगों ने लोगों को ठगने के लिए किया है। साइबर अपराध के रूपयों को सीधा जिन खातो में भेजा जाता है उन खाता धारकों को वह लोगों ने पर्सेटेज/प्रतिमाह एक निर्धारित रकम देकर अपने गैंग के काम में लेते है। रवि व नितिन उनका उस गैंग का मुख्या है। वह लोग गैंग के रवि राठौर व नितिन कुमार के खाते मे दुबई भेजते है,दुबई मे नितिन ने एक बोगस Medlare global Excellence ( MEDLAR SERVICES GROUP One by omniyat business bay,Dubai, UAE, P.O Box _ 251756 बनाई हुई है जिसमे वह धनराशी भारत से मँगाता है। अभियुक्त पवन के जनसेवा केन्द्र के माध्यम से वह लोग फर्जी आधार कार्ड की व्यवस्था करते थे।

ताजगंज क्षेत्र में पकड़े गए 24 साइबर अपराधियों के नाम
1.दिनेश जादोन पुत्र शिवराम जादौन निवासी शास्त्रीपुरम थाना सिकन्दरा कमिश्नरेट आगरा
2-सौरभ गोयल पुत्र अशोक कुमार नि0 डाटा भवन, एसबीआई बैंक के पास बेलन गंज थाना छत्ता
आगरा
3-मनीष शर्मा पुत्र भगवान दास निवासी ओल्ड सब्जी मण्डी कस्बा व थाना इरादत नगर जिला
आगरा
4- ध्रुव गुप्ता पुत्र शैलेश गुप्ता निवासी बलकेश्वर चौराहा, थाना कमलानगर आगरा
5-अमर जीत पुत्र तुलाराम निवासी ग्राम नंगला बुडी, ओमनगर, शीतल रोड, खंदारी थाना हरिपर्वत
आगरा
6- पवन कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी जऊपुरा, पनवारी थाना सिकन्दरा आगरा
7- जितेन्द्र पुत्र किशन सिंह निवासी ग्राम मौहम्मदपुर, शास्त्रीपुरम, दहतोरा थाना सिकन्दरा आगरा
8- अभिषेक मोर्य पुत्र दिलीप मोर्य निवासी नन्दपुरा, देवरी रोड, थाना सदर बाजार आगरा
9- तुषार गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता निवासी गुडहाई मण्डी, थाना ताजगंज आगरा
10- रोहित गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता निवासी मलको गली थाना ताजगंज आगरा
11 - विनय सिंह राणा पुत्र रंजीतसिंह निवासी बाग नानकचन्द, ईदगाह, थाना शाहगंज आगरा
12- हिमाँशू सिंह पुत्र विजय शंकर निवासी दखनाई गेट मदरसा थाना ताजगंज आगरा
13- रितेश शारस्वत पुत्र रामगोपाल शारस्वत निवासी भिलावटी, पोस्ट कुकथला थाना अछनेरा आगरा
14-सद्दाम हुसैन पुत्र मौहम्मद आरिफ निवासी नरीपुरा थाना शाहगंज आगरा
15- विवेक कुमार पुत्र चन्द्रसैन निवासी पुरा कनेरा, तरासोपुरा थाना बाह आगरा
16- सत्यभान पुत्र बदन सिंह निवासी पीपरा, बीसाना थाना डौकी आगरा
17- रघूवंशी पुत्र नाथूराम निवासी नंगला गडरिया, पोस्ट सिकन्दरा थाना फतेहाबाद आगरा
18- दीपक अग्रवाल पुत्र अनुप कुमार निवासी ज्वाहर पुरम, अलबतिया रोड थाना शाहगंज आगरा हाल निवासी ड्रीम सिटी, पथौली नगर थाना शाहगंज आगरा
19- भानूप्रताप पुत्र मेघसिंह निवासी रणधीर नगर थाना न्यू आगरा
20- जावेद अली पुत्र साहब सिंह आजाद निवासी इस्लाम नगर, टेडी बगिया थाना ट्रांस यमुना आगरा
21- सुभम राठोर पुत्र दीनदयाल राठोर निवासी बलकेश्वर थाना कमलानगर आगरा
22- मुकुल कुमार पुत्र जगन स्वरुप निवासी न्यू गोपाल पुरा, ग्वालियर रोड, थाना सदर बाजार आगरा
23- बलराम तोमर पुत्र बृह्मचारी तोमर निवासी दबीना रोड, कस्बा व थाना शमशाबाद आगरा
24- चन्द्रप्रकाश पुत्र प्रेमप्रकाश निवासी बरौलिया बस्ती,थाना जगदीशपुरा आगरा

वांछित अभियुक्तगण का विवरण:-
1- रिषि पुत्र बलवीर सिंह निवासी दुल्हारा किरावली आगरा
2- नितिन भगौर पुत्र कप्तान सिंह निवासी सुरक्षा विहार रोहता थाना सदर बाजार आगरा
3-रवि कुमार राठौर पुत्र नेमीचन्द राठौर निवासी गोबर चौकी थाना ताजगंज आगरा
4- विनय मिश्रा पुत्र विकास मिश्रा निवासी आवास विकास कालोनी बोदला आगरा
5- संगीत
6- 02 महिला अभियुक्ता
7- प्रमोद
8- योगेश
9- प्रदीप कुमार

थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में पकड़े गए 6 साइबर अपराधी
“साइबर सैल, साइबर काउन्टर इंटेलिजेन्स टीम व थाना जगदीशपुरा पुलिस टीम द्वारा साइबर अपराध के विरूद्ध की गयी संयुक्त कार्यवाही" Mobi Kwik App डाउनलोड करा लोगों के एप का OTP के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर Wallet से पैसे निकालने का साइबर अपराध कारित करने वाले 06 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार….

पूछताछ का विवरण:-
पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर अभियक्तगण द्वारा बताया गया कि उनमें से अभियुक्त राजेश व पुष्पेन्द्र सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को लोन लेने के लिए लुभाते थे व Watsapp के माध्यम से महिला की तस्वीर लगाकर फर्जी सिमों से लोगों से लोन के सम्बन्ध में बात कर मोबिक्विक एप डाउनलोड कराते थे व उनसे जानकारी के नाम पर ओटीपी ले लेते थे और उनके एप का एक्सेस प्राप्त करते थे, उनसे प्री लोन अपरुव कराने के नाम से कुछ पेयमेंट कराते थे। एक्सेस प्राप्त होने के पश्चात् वह उनके खातों से रकम निकाल लिया करते थे। अन्य 04 अभियुक्त अभियुक्त राजेश व पुष्पेन्द्र के लिए खातों का इंतजाम कराते थे। अभियुक्तगण भोले भाले लोगों को लोन के नाम पर फसाँते थे व जानकारी साझा नाम पर ओटीपी प्राप्त कर उनके वॉलेट से पैसे निकाल लेते थे। अभियुक्तगण द्वारा यह काम विगत 1.5 साल से किया जा रहा था व लगभग 45 लाख रुपये के लोगों के साथ धोखाधडी की जा चुकी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

  1. राजेश शर्मा पुत्र चन्द्रशेखर शर्मा निवासी गेंदालाल कालोनी, दौरेठा, थाना शाहगंज आगरा।
  2. अविनाश शर्मा पुत्र दिनेश कुमार शर्मा निवासी शिवधाम कालोनी, चौहटना थाना जगदीशपुरा आगरा।
  3. पुष्पेन्द्र पुत्र यशवन्त सिंह निवासी नगलिया नहोरदा, रूपवास जिला भरतपुर राजस्थान।
  4. संचित शर्मा पुत्र अमित शर्मा निवासी विमल विहार, पश्चिमपुरी थाना सिकन्दरा आगरा।
  5. मोनू उर्फ जयप्रकाश पुत्र थान सिंह निवासी नहौरदा, थाना रूपवास जिला भरतपुर राजस्थान।
  6. विशाल बघेल पुत्र गणपत सिंह निवासी त्रिवेणी कुंज, बोदला थाना जगदीशपुरा आगरा।

वांछित अभियुक्तों का विवरण:-
दीपक सिंह

थाना किरावली क्षेत्र में पकड़े गए 2 साइबर अपराधी
साइबर सैल, साइबर काउण्टर इंटेलीजेंस टीम व थाना किरावली पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए साइबर अपराध करने वाले 02 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार …..

पूछताछ का विवरण-
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त देवेश ने बताया कि उसके साथी अभियुक्त अंकित,जीतू ने कहा था कि लगभग 18-20 लाख रूपये कुछ खातों में आना है जिसके लिए साइबर फ्रॉड खाते की व्यवस्था करनी है उसके बाद उसने दामोदर से खाते उपलब्ध कराने को कहा तो दामोदर ने उसे उसके रिश्तेदार विहारी लाल और अन्य लोगों के खाते अभियुक्त देवेश को उपलब्ध कराये थे देवेश ने वो खाते अंकित जीतू को दिये थे उसके बाद सभी खातो में 4- 5 लाख रूपये आये थे । उसके बाद सारे रूपये दामोदर ने निकालकर देवेश को दिये । सारे पैसे मिलाकर 18-20 लाख रूपये आ गये थे। उसे अंकित जीतू के कहने पर सीडीएस मशीन के माध्यम से कृष्णा प्लाजा कृष्णा नगर मथुरा पर लगी मशीन से रासे पैसे खातों में डलवाए वह खाते PEEGEE के नाम से प्रदर्शित रहे थे यह सब करने के लिए कमीशन मिला था जो पैसे बरामद हुए वह पैसे कमीशन के है । बाकी पैस खर्च हो गये । इनमें से एक खाता उसके रिश्तेदार का था जो फ्रीज हो गया था । वो उसे धमकी देता था कि उसका खाता खुलवा दो नही तो पुलिस से शिकायत कर दूंगा । आज वो अपने रिश्तेदार की पास बुक और चैक बुक वापस करने जा रहा था कि पुलिस ने पकड लिया ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1.देवेश राना पुत्र प्रताप सिंह निवासी म0न047 आनन्द धाम कॉलोनी थाना कोतवाली मथुरा।

  1. दामोदर सिंह पुत्र रणवीर सिंह निवासी ग्राम झुढावई थाना फरह जिला मथुरा।

वांछित अभियुक्तों का विवरण-
1.अंकित निवासी बाजना ।
2.जीतू उर्फ जितेन्द्र सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी कृष्णानगर मथुरा ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!