आगरालीक्स… आगरा में पूर्व सीएम अखिलेश यादव होम्योपैथिक चिकित्सक आरएस पारीक को देखने के लिए उनके घर गए, उनका अभी हाल में आॅपरेशन हुआ है और वे घर पर हैं। यहां उन्होंने डॉ आरएस पारीक के स्वास्थ्य की जानकारी ली, इसके बाद वे सपा के कार्यकर्ता अभिनव शर्मा के घर गए, वहां से लखनऊ के लिए चले गए।
सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 4 अक्टूबर को आगरा आ गए थे, वे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में रहे, पांच अक्टूबर को तारघर ग्राउंड में राष्ट्रीय अधिवेशन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।
बसपा नेता सहित सपाईयों से मिले
गुरुवार को राष्ट्रीय अधिवेशन समाप्त होने के बाद वे बसपा नेता मधुसूदन शर्मा से मिले और उनके सपा में आने पर मुहर लगा दी, इसके बाद वे फतेहाबाद के पूर्व विधायक डॉ राजेंद्र सिंह के आवास पर गए।
चांदनी रात में परिवार संग निहारा ताज
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार रात को चांदनी रात में पत्नी डिंपल यादव, बेटी अदिति, बेटा अर्जुन और टीना सहित परिवार के सदस्यों के साथ शरद पूर्णिमा पर ताजमहल का दीदार किया।
सुबह डॉ आरएस पारीक के घर पहुंचे
सुबह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव डॉ आरएस पारीक को देखने के लिए उनके घर पहुंचे, परिजनों ने बताया कि डॉ आरएस पारीक का अभी हाल ही में आॅपरेशन हुआ है, उनके बेटे डॉ राजू पारीक का कहना है कि वे स्वस्थ्य हैं और जल्द ही मरीजों को देखना शुरू करेंगे, यहां उनके साथ डॉ आलोक पारीक और उनके बेटे आदित्य पारीक मौजूद रहे। यहां से वे सपा कार्यकर्ता अभिनव शर्मा के घर पहुंचे, उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वे चले गए।