आगरालीक्स…आगरा रीजन में यमुना एक्सप्रेस वे पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की गाड़ियों का काफिला आपस में टकरा गया, हादसे में आएसएस प्रमुख मोहन भागवत बाल..बाल बचे।
शुक्रवार को वृन्दावन मथुरा में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आएसएस प्रमुख मोहन भागवत यमुना एक्सप्रेस वे से आ रहे थे। उनके काफिले में 3 गाड़ी थी, बीच बाली गाड़ी में वे खुद थे, आगे चल रही गाड़ी का टायर पंचर हो गया। इससे तीनों गाड़ियां अनियंत्रित हो गई, सबसे पीछे चल रही गाड़ी, आगे चल रही आरएसएस प्रमुख की गाड़ी से जा भिड़ी। हादसे में आएसएस प्रमुख मोहन भागवत बाल बाल बाख गए।