आगरालीक्स …Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि की महिला प्रोफेसर से गले की चेन छीनकर भागे बदमाश, आठ महीने की गर्भवती प्रोफेसर दहशत में। ( Agra News: Miscreants snatch chain from Pregnant woman professor in Karkunj road Agra#Agra )
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के छलेसर परिसर में प्रोफेसर आशा शर्मा आठ महीने की गर्भवती हैं। रविवार को वे अपने पति विकास शर्मा, ससुर जलनिगम में ठेकेदार रामनिवास शर्मा, सास और ननद वंदना के साथ करकुंज चौराहे पर खरीदारी करने कार से गईं थी। रामनिवास शर्मा, उनकी पत्नी और विकास शर्मा एक दुकान पर चाय पीने लगे और आशा शर्मा ननद के साथ पास की दुकान से ग्रीन टी खरीदने के लिए चली गईं।
झपटटा मारकर चेन लूट ले गया बदमाश
आशा शर्मा ननद के साथ ग्रीन टी खरीद कर आ रहीं थी, रास्ते में खड़े बदमाश ने झपटटा मारा और गले से चेन तोड़ ली, अचानक से हुई घटना से वह समझ नहीं पाईं और चीख निकल गई। इसे देख विकास शर्मा दौड़कर पहुंच गए, उन्होंने चेन लूट कर भाग रहे बदमाश का पीछा किया लेकिन वह अपने साथी के साथ बाइक से भाग गया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।