आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोहरे में एक के बाद एक कई कार टकराईं। पांच घायल, कोहरे में दो दिन में 18 कार टकराईं। ( Agra News: Car piles up on Agra Lucknow Express way in Agra#Agra )
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पर सोमवार सुबह आगरा से लखनऊ के रास्ते में डौकी क्षेत्र में डायवर्जन प्वाइंट पर कार आपस में टकरा गईं, हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर यूपीडी की टीम ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। इसके कुछ देर बाद ही दूसरा हादसा हो गया, डावर्जन प्वाइंट के पास ही कार आपस में भिड़ गई हादसे में दो लोग घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
वाहनों को क्रेन से हटवाया, थमी गति
सुबह कोहरे में एक के बाद एक दो हादसे होने के बाद यूपीडी की टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटवाया, हादसे के चलते एक्सप्रेस वे पर वाहनों की गति धीमी रही।