मथुरालीक्स…Mathura News: आगरा हाईवे पर हादसे में दो युवकों की मौत। ( Mathura News: Two youth died in road accident on Agra Mathura Highway#Agra)
मथुरा के फरह के रहने वाले 30 साल के राजकुमार और शंकर को बुधवार रात को आगरा मथुरा हाईवे पर बाद पुल के पास वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। शंकर मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और पिछले काफी समय से फरह में किराए का कमरा लेकर रह रहा था।