आगरालीक्स आगरा में पल्स पोलियो अभियान का काम ना करने वाली आशा और संविदा एएनएम सहित 100 से ज्यादा की सेवा होगी समाप्त। ( Agra News: More Than 100 Aasha worker service terminate#Agra )
आगरा में गुरुवार को डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेकट्रेट सभागार में हुई। आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसे बढ़ाने का निर्देश दिया 6 यूनिट वाले राशन कार्ड धारकों का कार्ड बनाने के लिए राशन डीलरों का सहयोग लेने का निर्देश दिया तथा शहरी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि माइक्रो प्लान बनाकर प्लान साइट की स्वयं विजिट करें तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जिन सीएचओ द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने में सहयोग नहीं दिया जा रहा है उन्हें नोटिस देकर कार्यवाही करने का निर्देश दिया सघन पल्स पोलियो में जिन आशाओं द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा है उन्हें नोटिस देकर सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया तथा जो भी एएनएम सघन पल्स पोलियो अभियान के दौरान कार्य नहीं कर रही है यदि वह संविदा पर है तो उसे नोटिस देकर संविदा समाप्त करने का तथा नियमित है तो उसे दूरस्थ स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है।
स्टाफ नर्सों को चेतावनी
शून्य प्रसव वाले शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो के स्टाफ नर्सो को चेतावनी जारी करने का निर्देश दिया, जननी सुरक्षा योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिन आशाओं ने अप्रैल से अब तक कोई भी प्रसव नहीं कराया है उनको नोटिस देकर सेवा समाप्त करने का कार्यवाही की जाए जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में प्रतिभा सिंह मुख्य विकास अधिकारी,डॉ. अरुण श्रीवास्तव मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखेश गुप्ता,डॉ. अमित रावत, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नंदन सिंह, डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति आदि मौजूद रहे।