आगरालीक्स…Agra News: यूपीएससी आईईएस परीक्षा में आगरा के मेधावी छाए, 14, 22 और 109 वीं रैंक।
संघ लोक सेवा आयोग यानी इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज यानी यूपीएससी आईईएस का गुरुवार को परिणाम घोषित किया गया। इसमें आगरा के मेधावियों ने बाजी मारी है। ( Agra News: Abhishek Arela 14th, Abhishek Gautam 22 & Anjali Singh 109 rank in UPSC IES#Agra )
अभिषेक अरेला की 14 वीं और अभिषेक गौतम की 22 वीं रैंक
आगरा के बरौली अहीर के गांव ब्रहृमनगर के रहने वाले अभिषेक अरेला की 14 वीं रैंक आई है। उनके पिता अनिल कुमार अरेला होमगार्ड हैं और मां मिथेलश अरेला हाउस वाइफ हैं। वे बीटेक करने के बाद 2021 में भापा परमाणु अनुसंधान केंद्र की परीक्षा पास कर वहां नौकरी कर रहे थे इसके साथ ही यूपीएससी आईईएस की तैयारी करने में लगे रहे।
वहीं, शास्त्रीपुरम में रह रहे अभिषेक गौतम की 22 वीं रैंक आई है उन्होंने डीईआई दयालबाग से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की, इसके बाद बेंगलूरू के इंडियन इंस्टीटयूट आफ साइंस से एमटेक की। टेक्सास इंस्ट्रूमेंट कंपनी में बेंगलूरू में कार्यरत हैं। उनके पिता उदयवीर गौतम सब इंस्पेक्टर हैं और एटा में कार्यरत हैं, उनकी छोटी बहन दीक्षा गौतम आईआईटी दिल्ली से पीएचडी कर रही हैं और भाई मुकुल गौतम डीयू से पीजी कर रहा है।
अंजलि सिंह की 109 वीं रैंक
सिकंदरा आवास विकास सेक्टर 13सी निवासी अंजलि सिंह की इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन ब्रांच में 109 वीं रैंक प्राप्त की है। अंजलि सिंह सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।