आगरालीक्स …Agra News: आगरा की विधि विज्ञान प्रयोगशाला में यमुना एक्सप्रेसवे पर जिंदा जले मृतकों की पहचान हड्डियों के बोन मैरो और दांतों के पल्प के डीएनए से होगी। ( Agra News: 19 Sample of dead body of Yamuna Expressway accident send for DNA matching#Agra )
यमुना एक्सप्रेसवे पर 16 दिसंबर को मथुरा में कार और बस के टकराने के बाद लगी आग में 19 लोगों की मौत हो गई। कई लोग जिंदा जल गए, उनकी त्वचा और चेहरा जल जाने से पहचान नहीं हो पाई है। मृतकों की पहचान के लिए आगरा की विधि विज्ञान प्रयोगशाला में 19 डीएनए जांच के लिए भेजे गए हैं।
हड्डियों के बोन मैरो और दांतों के पल्प से डीएनए का मिलान
हादसे में जल जाने कई लोगों की हड्डियां और नरमुंड मिले हैं। इन हड्डियों के बोन मैरो और नरमुंड से दांत के पल्प लिए गए हैं, इनसे डीएनए निकाला जाएगा इस डीएनए का मिलान इनके परिजनों से लिए गए खून के सैंपल से किया जाएगा। हर कोशिका में डीएनए होता है और डीएनए की एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी की मूल संरचना एक समान होती है इसलिए डीएनए मिलाकर कर पहचान करना संभव होता है।
एक सप्ताह से 15 दिन का लगेगा समय
डीएनए का मिलान करने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला में नमूने भेजे गए हैं। आगरा की विधि विज्ञान प्रयोगशाला के डिप्टी डायरेक्टर अशोक कुमार का मीडिया से कहना है कि डीएनए का मिलान करने में एक सप्ताह से एक महीने का समय लग सकता है।