आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज कपल कनेक्ट प्रोग्राम, रिश्तों को सशक्त बनाने की पहल, पुलिस मार्डन स्कूल हॉल, पुलिस लाइन में दोपहर 12 बजे से।
आगरा में मिशन शक्ति के तहत आयोजित किए जा रहा कपल कनेक्ट प्रोग्राम दांपत्य जीवन में आपसी समझ, संवाद और भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करने की एक सार्थक पहल है। इस कार्यक्रम के माध्यम से दंपतियों को एक-दूसरे की भावनाओं, अपेक्षाओं और भूमिकाओं को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिलता है।
कपल्स अनुभव करते हैं साझा
बिहेवियरल साइंटिस्ट व लाइफ कोच डॉ. नवीन गुप्ता रिश्तों को भरोसे की डोर से मजबूत करने के लिए प्रेरित करेंगे। वहीं, यह कार्यक्रम इंटरएक्टिव गतिविधियों, अनुभव साझा करने और मार्गदर्शक सत्रों के जरिए विश्वास, सम्मान और सहयोग को बढ़ावा देता है। कपल कनेक्ट न केवल रिश्तों में सकारात्मक ऊर्जा भरता है, बल्कि परिवार को सशक्त और समाज को संतुलित बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।