आगरालीक्स…आगरा में कड़ाके की सर्दी से कांपे लोग. रेड अलर्ट अभी भी. बच्चों को विंटर वेकेशन का इंतजार. स्कूलों को लेकर ये हैं आदेश
आगरा में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. दो दिन से तापमान लगातार सामान्य से नीचे बना हुआ है. सुबह के समय कोहरा छा रहा है तो वहीं दिन में शीतलहर चल रही है. धूप नाममात्र के रूप में निकल रही है. शाम होने के बाद सर्दी फिर से बढ़ रही है. लोग अलाव के सहारे बैठे रहे.मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा. आगरा में कड़ाके की सर्दी का रेड अलर्ट अभी भी बना हुआ है. सोमवार को भी यही स्थिति रह सकती है.
इधर स्कूलों को लेकर प्रशासन का कोई नया आदेश नहीं आया है. प्रशासन ने अगले आदेशों तक स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक निर्धारित किया है. स्कूलों का समय बढ़ने से बच्चों को राहत है, हालांकि बच्चे अब विंटर वैकेशन के इंतजार में हैं. कई स्कूलों में अगले सप्ताह से विंटर वैकेशन हो सकते हैं.Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 21/12/25) 16.8
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 21/12/25) 9.9
Departure from Normal(oC) 2.2