मथुरालीक्स…नये साल पर 5 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच सकते हैं वृंदावन. होटल से लेकर गेस्ट हाउस तक सभी फुल
मथुरा के श्री बांकेबिहारी के दर्शन के लिए हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं लेकिन खास मौकों पर यह संख्या लाखों में पहुंच जाती है. अब नये साल पर बांकेबिहारी जी के दर्शन के लिए अभी से गेस्ट हाउस, होटल हाउसफुल हो गए हैं. एक अनुमान के अनुसार नये साल पर वृंदावन में इस बार पांच लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है. नये साल के प्रथम दिन ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन को भीड़ उमड़ती है. इस बार पांच लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है. ऐसे में अभी से पुलिस और प्रशासन सुरक्षा के इंतजामों में जुट गए हैं. एक सप्ताह पहले से ही वृंदावन के सभी प्रमुख होटल और गेस्ट हाउस में नये साल पर कमरे उपलब्ध नहीं है. लोगों ने पहले से ही एडवांस बुकिंग करा ली है.