आगरालीक्स…काल के कपाल पे लिखता मिटाता हूं, गीत नया गाता हूं, हर बार की तरह इस बार भी नए गीतों के साथ भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष में 26 दिसंबर को होटल रमाना ग्रांड, प्रतापपुरा पर अटल गीत गंगा का आयोजन किया जा रहा है।
अटल गीत गंगा के समन्वयक डीजीसी आगरा, अशोक कुमार चौबे ने बताया कि पिछले 12 वर्ष से यह आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष 26 दिसंबर को रमाना ग्रांड होटल, प्रतापपुरा पर शाम पांच बजे से अटल गीत गंगा का आयोजन किया जाएगा। इसमें भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की कालजयी रचना की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता करेंगे। कार्यक्रम संयोजक राहुल सागर हैं। सह संयोजक टीएन अग्रवाल, डॉ. कल्पना धाकरे, आशीष गुप्ता, प्रमोद सिंह हैं।