आगरालीक्स…आगरा में युवक ने दी जान. फंदे पर लटका मिला शव. पुलिस कर रही मोबाइल की जांच
आगरा के थाना जगदीशपुरा के कलवारी में रहने वाले एक युवक ने अपनी जान दे दी. परिजनों ने उसका शव फंदे से लटका हआ देखा. देखते ही होश उड़ गए. सूचना पर पुलिस पहुंच गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस युवक के मोबाइल की जांच कर रही है.
मृतक का नाम 25 वर्षीय तरुण शर्मा है. तरुण मूर्ति कारीगर था. रात को उसने घर के पास स्थित कारखाने में फंदे पर लटककर जान दे दी. सुबह जब वो घर नहीं आया तो भाई राहुल कारखाने में पहुंंचे यहां तरुण का शव फंदे पर लटका हुआ था, यह देखते ही उसकी चीख निकल गई. परिजनों के भी होश उड़ गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिजनों ने किसी से भी रंजिश की आशंका नहीं जताई है. घर में माता—पिता, छोटी बहन, बड़ा भाई, भाभी और दो भतीजे रहते हैं.