Monday , 20 April 2026
Home टूरिज़्म Agra News: Traffic route changed for 12 days for tourists coming to Agra…#agranews
टूरिज़्म

Agra News: Traffic route changed for 12 days for tourists coming to Agra…#agranews

346

आगरालीक्स…आगरा आने वाले पर्यटकों के लिए कल से 12​ दिन के लिए ट्रैफिक रूट बदला. ताजमहल या आगरा किला जाने के लिए जीवनी मंडी रोड से नहीं आने दिया जाएगा पर्यटक वाहन

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार द्वारा पुलिस उपायुक्त नगर, पुलिस उपायुक्त पूर्वी, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात / अपराध, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात, ताजसुरक्षा / सदर एवं थाना प्रभारी पर्यटन, ताजसुरक्षा, एकता, सदर बाजार, रकाबगंज, ताजगंज, छत्ता, एत्माद्दौला व सी.आई.एस.एफ. व ए. एस. आई. के अधिकारीगणों के साथ आगरा जनपद में देश- विदेश से आगरा ताजमहल / लालकिला भ्रमण हेतु आने वाले पर्यटकों की संख्या में निरंतर वृद्धि तथा नव वर्ष के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त आगरा द्वारा पुलिस आयुक्त कार्यालय सभागार में गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में यातायात व्यवस्था, पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु प्रभावी ट्रैफिक डायवर्जन योजना पर विस्तृत चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। दिनांक 25.12.2025 से दिनांक 05.01.2026 तक प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक ताजमहल, लालकिला भ्रमण के लिए आगरा आने वाली पर्यटक बसों को रूट डायवर्जन निम्नवत रहेगा—

दिल्ली, मथुरा की तरफ से आगरा ताजमहल, लालकिला भ्रमण के लिए आने वाली पर्यटकों की बसें/भारी पर्यटक वाहन कुबेरपुर से इनर रिंग रोड होते हुए रमाडा कट फतेहाबाद रोड पर उतरकर ताजमहल पार्किंग में जायेंगी।
कानपुर, फिरोजाबाद की तरफ से आगरा ताजमहल, लालकिला भ्रमण के लिए आने वाली पर्यटकों की बसें /भारी पर्यटक वाहन कुबेरपुर से इनर रिंग रोड होते हुए रमाडा कट फतेहाबाद रोड पर उतरकर ताजमहल, पार्किंग में जायेंगी।
कोई भी पर्यटक वाहन वाटर वर्क्स से जीवनी मण्डी होते हुए लालकिला व ताजमहल की ओर नही जायेगा।

पुलिस आयुक्त द्वारा दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश:-
ताजमहल, आगरा किला सहित समस्त प्रमुख पर्यटन स्थलों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु निर्धारित ट्रैफिक डायवर्जन को सख्ती एवं संवेदनशीलता के साथ लागू किया जाए, जिससे पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा हो
पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित पार्किंग स्थलों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा यातायात मार्गों पर स्पष्ट एवं प्रभावी संकेतक बोर्ड लगाए जाएँ।
पर्यटकों की सहायता हेतु प्रमुख स्थानों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएँ एवं पर्यटन पुलिस/यातायात पुलिस की प्रभावी एवं पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाए
पर्यटकों के आगमन, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात की वास्तविक स्थिति पर सतत निगरानी रखी जाए तथा इसके लिए आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग किया जाए।
गूगल मैप (Google Maps ) एवं अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म से प्राप्त यातायात संबंधी सूचनाओं का विश्लेषण कर आवश्यकता अनुसार समयबद्ध रूप से ट्रैफिक डायवर्जन, मार्ग परिवर्तन एवं पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि जाम की स्थिति से समय रहते प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टूरिज़्म

Agra News: Agra-Mumbai flight will now depart from Navi Mumbai Airport. A new schedule has been released…#agranews

आगरालीक्स…आगरा टू अहमदाबाद फ्लाइट हुई बंद तो आगरा टू मुंबई की फ्लाइट...

टूरिज़्म

Agra News: The Taj Mahotsav is extended for two more days, Craftsmen and artists were honored…#agranews

आगरालीक्स…दो दिन और बढ़ा ताज महोत्सव, शहरवासी कर सकेंगे खरीदारी. शिल्पियों और...

टूरिज़्म

Agra News: Geet Govind Vatika in Agra opens for tourists from today…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में घूमने के लिए एक और जगह तैयार. गीत गोविंद वाटिका...

टूरिज़्म

Agra News: Croatia’s Prime Minister is coming to Agra tomorrow and will visit the Taj Mahal and Agra Fort…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आ रहे हैं. ताजमहल और आगरा...

error: Content is protected !!