Monday , 20 April 2026
Home टूरिज़्म Agra News: The grand ‘Geet Govind Vatika’ theme park is ready in Agra, a gift for the New Year….#agranews
टूरिज़्म

Agra News: The grand ‘Geet Govind Vatika’ theme park is ready in Agra, a gift for the New Year….#agranews

544

आगरालीक्स…आगरावासियों को नये साल पर मिलेगी नई जगह पर घूमने की सौगात. ‘गीत गोविंद वाटिका’ थीम पार्क बनकर तैयार..यहां सजीव होंगी श्री कृष्ण की लीलाएं, ब्रज संस्कृति के होंगे साक्षात् दर्शन..जानिए क्या—क्या होगा खास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। इसी कड़ी में ताजनगरी फेस-2 के जोनल पार्क के 19 एकड़ क्षेत्र में भव्य ‘गीत गोविंद वाटिका’ बनकर तैयार हो गई है। नए साल 2026 में आगरा वासियों और दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों को इस अनूठे थीम पार्क की सौगात दी जाएगी। यह वाटिका न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि ब्रज की लोक संस्कृति और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का सजीव केंद्र बनेगी।

लेजर शो और म्यूजिकल फाउंटेन बनेंगे मुख्य आकर्षण
मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के तहत इस वाटिका में 4.19 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक थीम लाइटिंग और लेजर शो स्थापित किया गया है। यहाँ फाउंटेन की वाटर वॉल पर 30 मिनट का विशेष लेजर शो पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करेगा, जिसमें श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का चित्रण होगा। साथ ही 4.14 करोड़ रुपये की लागत से विकसित थीम पार्क रात के समय पर्यटकों के लिए एक जादुई अनुभव तैयार करेगा।

महाभारत के प्रसंग और ‘तुलसी वन’ की खुशबू
वाटिका में कदम रखते ही पर्यटकों को ब्रज संस्कृति के साक्षात दर्शन होंगे। यहाँ महाभारत के प्रसंग, कुरुक्षेत्र का मैदान, माखन चोर लीला और वाटर बॉडी में बनाया गया कालिया नाग आकर्षण का केंद्र है। इसके अलावा, गोवर्धन पर्वत और पांडवों के छह शंखों के भव्य स्कल्पचर स्थापित किए गए हैं। भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा को समर्पित इस वाटिका में एक एकड़ क्षेत्र में ‘तुलसी वन’ विकसित किया गया है, जहाँ तुलसी की 100 से अधिक प्रजातियां लगाई गई हैं।

आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एम. अरून्मोली ने बताया कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य आगरा को केवल ऐतिहासिक स्मारकों का शहर नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पर्यटन का वैश्विक केंद्र बनाना है। अब तक पर्यटक आगरा में केवल दिन में स्मारक देखते थे, लेकिन ‘गीत गोविंद वाटिका’ उन्हें रात्रि प्रवास के लिए प्रेरित करेगी। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और हम इसे नए साल की शुरुआत में जनता को समर्पित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।  

दो एकड़ क्षेत्र में विशाल मुक्ताकाशीय मंच
वाटिका के दो एकड़ क्षेत्र में एक विशाल मुक्ताकाशीय मंच बनाया गया है। यहाँ नियमित रूप से रासलीला और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे पर्यटकों को ब्रज की कला से जुड़ने का मौका मिलेगा। रेड स्टोन गजीबो और वॉल स्टोरी पैनल पर लिखे गीता के उपदेश यहाँ आने वाले लोगों को शांति और आध्यात्मिकता का अनुभव कराएंगे।

ब्रज की मूल भावना के अनुरूप किया तैयार
परियोजना की तकनीकी बारीकियों पर जानकारी देते हुए एडीए के जेई प्रमोद कुमार ने बताया कि गीत गोविंद वाटिका का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ अंतिम चरण में है। लेजर शो की प्रोग्रामिंग और स्कल्पचर की फिनिशिंग को ब्रज की मूल भावना के अनुरूप तैयार किया गया है। यह पार्क सुरक्षा के लिहाज से भी अत्याधुनिक होगा और हर आयु वर्ग के पर्यटकों के लिए यहाँ कुछ न कुछ खास होगा। योगी सरकार का यह प्रयास आगरा के पर्यटन को केवल ताजमहल तक सीमित न रखकर उसे ब्रज की समृद्ध विरासत से जोड़ रहा है। ‘गीत गोविंद वाटिका’ न केवल पर्यटकों को आकर्षित करेगी, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का भी एक सशक्त माध्यम बनेगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टूरिज़्म

Agra News: Agra-Mumbai flight will now depart from Navi Mumbai Airport. A new schedule has been released…#agranews

आगरालीक्स…आगरा टू अहमदाबाद फ्लाइट हुई बंद तो आगरा टू मुंबई की फ्लाइट...

टूरिज़्म

Agra News: The Taj Mahotsav is extended for two more days, Craftsmen and artists were honored…#agranews

आगरालीक्स…दो दिन और बढ़ा ताज महोत्सव, शहरवासी कर सकेंगे खरीदारी. शिल्पियों और...

टूरिज़्म

Agra News: Geet Govind Vatika in Agra opens for tourists from today…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में घूमने के लिए एक और जगह तैयार. गीत गोविंद वाटिका...

टूरिज़्म

Agra News: Croatia’s Prime Minister is coming to Agra tomorrow and will visit the Taj Mahal and Agra Fort…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आ रहे हैं. ताजमहल और आगरा...

error: Content is protected !!