मथुरालीक्स…सतर्क रहें…मथुरा में पांच साल के बच्चे ने दौड़ा दी कार. चार वाहनों में मार दी टक्कर. मच गई अफरातफरी…
मथुरा के कोतवाली थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर में एक पांच साल के बच्चे ने कार दौड़ा दी. गली में अचानक बेकाबू कार ने चार वाहनों को टक्कर मार दी. इससे गली में अफरातफरी मच गई. शुक्र है कि इस हादसे से कोई हादसा नहीं हुआ और बड़ा नुकसान होते होते टल गया.
घटना 24 दिसंबर की है लेकिन शनिवार को इसका वीडियो सामने आया है. कोतवाली के कृष्णा नगर में कपिल खंडेलवाल रहते हैं. इन्होंने अपने बेटे को कार में बैठा दिया और कहीं चले गए. कार में चाबी लगी हुई थी. बच्चे ने अनजाने में कार को स्टार्ट कर दिया और कार चलने लगी.अचानक कार बेकाबू होकर आगे बढ़ने लगी और इसने दो अन्य कारों व दो स्कूटी को टक्कर मार दी. किसी तरह कार रुकी. लेकिन इससे वहां दहशत और अफरातफरी मच गई. गनीमत रही कि हादसा टल गया.