मथुरालीक्स…वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ का आलम वीडियो में देखें. शनिवार को श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब. मंदिर के बाहर और अंदर तक पैर रखने की जगह नहीं रही..नये साल से पहले ही सभी होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशालाएं बुक.
वृंदावन के ठाकुर श्री बांकेबिहारी जी के दर्शन के लिए शनिवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. नये साल से पहले ही श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या वृंदावन पहुंच रही है. शनिवार को भीड़ क कारण हालात बिगड़ते रहे. ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर से लेकर निधिवन राज मंदिर तक भीड़ का दबाव काफी था. मंदिर के बाहर और अंदर पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी. भीड़ मं फंसकर दो श्रद्धालुओं की तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
वर्ष के अंतिम दिनों व नएसाल पर ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन करने के लिए इस समय वृंदावन में श्रद्धालुओं का सैलाब है. शहर के होटल, गेस्ट हाउस से लेकर सभी धर्मशालाएं तक हाउसफुल हैं. एक सप्ताह पहले ही सभी में बुकिंग हो चुकी है. शनिवार को मंदिर के बाहर से लेकर अंदर तक भीड़ का आलम इतना अधिक था कि पैर रखने तक की जगह नहीं थी. पुलिस ने व्यवस्था के लिए मोर्चा संभाला और रोक—रोक कर श्रद्धालुओं को आगे बढ़ाया जाने लगा. मंदिर में श्रद्धालुओं का ठहराव खत्म करने के लिए पसीने छूट गए.