आगरालीक्स…Agra News: आगरा में पत्नी की दूसरी शादी रुकवाने के लिए युवक. रात भर भटकता रहा, पुलिस को साथ लेकर मैरिज होम पहुंचा लेकिन तब तक सभी वहां से जा चुके थे। ( Agra News: Man reaches Police station to stop second marriage of wife#Agra)
आगरा के मंटोला क्षेत्र के युवक का कहना है कि अप्रैल 2024 में उसने क्षेत्र की एक युवती से शादी की थी उसका रजिस्ट्रेशन भी करवाया था इसके बाद भी युवती को उसके परिजन अपने पास ही रखे हुए थे। युवक का आरोप है कि युवती का फर्जी तलाक दिखाकर उसकी शादी करा रहे हैं।
पुलिस को साथ लेकर पहुंचा, हो चुकी थी शादी
युवक को जब पता चला कि उसकी पत्नी की परिजन दूसरी जगह शादी कर रहे हैं तो उसने शिकायत की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, युवक ने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया इसके बाद 112 नंबर पर कॉल किया।
पुलिस युवक को लेकर थाना ताजगंज पहुंची, वहां से पुलिस फतेहाबाद रोड स्थित मैरिज होम गई लेकिन तब तक सभी रस्म पूरी हो चुकी थी पुलिस को वहां कोई नहीं मिला। थाना ताजगंज प्रभारी का मीडिया से कहना है कि युवक देर रात आया था, मैरिज होम में टीम भेजी गई तो पता चला कि 24 दिसंबर को शादी हो चुकी थी और 26 दिसंबर को रुखसती की रस्म थी, पुलिस पहुंची उससे काफी देर पहले सभी लोग वहां से जा चुके थे युवक के पास कोई दस्तावेज भी नहीं थे उसे शिकायत और दस्तावेज लाने के लिए कहा था।