आगरालीक्स…आगरा में गलनभरी सर्दी ने छुड़ाई कंपकंपी. घना कोहरा छाएगा. स्कूलों में विंटर वैकेशन हो सकते हैं शुरू…
आगरा में गलनभरी सर्दी ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा रखी है. सुबह के समय घना कोहर छाया रहा तो वहीं दिन निकलने के साथ भी गलन बरकरार रही. धूप में भी गलनभरी सर्दी महसूस हो रही थी. शाम होने के बाद फिर से ठंड शुरू हो गई. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा तो वही न्यूनतम तामपान 9.7डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग के अनुसार गलनभरी सर्दी बरकरार रहेगी. नये साल से पहले ही अधिकतम तापमान में गिरावट रहेगी.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 28/12/25) 21.2
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 28/12/25) 9.7
Departure from Normal(oC) 3.4