आगरालीक्स…“आगरा हर दृष्टि से परफेक्ट वेडिंग डेस्टिनेशन”..मुंबई के उद्योगपति सुशील आर कोठारी ने कहा “आगरा की आतिथ्य-संस्कृति, व्यंजन, होटल सेवाएं और पर्यटन स्थल प्रभावित करने वाले..
प्रेम की नगरी अब “डेस्टिनेशन वेडिंग की राजधानी” बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। हाल ही में मुंबई की प्रतिष्ठित संस्था बॉम्बे मेटल एक्सचेंज लिमिटेड (BME) के अध्यक्ष सुशील आर. कोठारी ने आगरा को देश के सर्वश्रेष्ठ वेडिंग डेस्टिनेशंस में शामिल बताया। सन 2023 में सुशील कोठारी ने अपनी बेटी का विवाह आगरा के प्रसिद्ध फाइव स्टार होटल जेपी पैलेस में संपन्न कराया था। इस भव्य आयोजन की रूपरेखा आगरा की प्रसिद्ध वेडिंग प्लानिंग कंपनी “वेडिंग साथी” के निदेशक हर्ष सिसोदिया ने बनाई थी। श्री कोठारी ने इस अनुभव को “शानदार, आरामदायक और अत्यंत यादगार” बताया। उन्होंने कहा, “आगरा की आतिथ्य-संस्कृति, व्यंजन, होटल सेवाएं और पर्यटन स्थल—इन सबने हमारे परिवार को गहराई से प्रभावित किया। आगरा की कनेक्टिविटी और यहां की लोगों की गर्मजोशी ने हमें और अधिक जोड़ने का अवसर दिया। साथ ही, यह अन्य डेस्टिनेशन वेडिंग लोकेशनस की तुलना में अत्यंत इकोनॉमिकल विकल्प है।”कोठारी ने यह भी बताया कि अपनी बेटी की शादी के बाद उन्होंने चार अन्य वैवाहिक समारोह भी आगरा में आयोजित करवाए, जो आगरा की वेडिंग इंडस्ट्री के लिए गौरव की बात है।
हाल में ही उनकी पारिवारिक वैवाहिक कार्यक्रम में आगरा आने पर इस अवसर पर वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री मनीष अग्रवाल ने श्री कोठारी का विशेष स्वागत किया और उन्हें बृज संस्कृति की झलक दिखाते हुए राधे राधे काअंगवस्त्र एवं ताजमहल का स्मृति चिन्ह प्रदान किया। श्री मनीष अग्रवाल ने कहा, “मुंबई जैसे महानगरों के प्रतिष्ठित उद्योगपति जब आगरा को अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण क्षणों के लिए चुनते हैं, तो यह हमारे शहर और प्रदेश दोनों के लिए सम्मान की बात है।” इस दौरान वेडिंग साथी के निदेशक श्री हर्ष सिसोदिया, , अमित यादव जी, तथा संगठन के एडमिनिस्ट्रेटर अनिल सविता उपस्थित रहे। आगरा की वेडिंग इंडस्ट्री के लिए यह अवसर न केवल गर्व का विषय है, बल्कि यह इस बात का भी प्रमाण है कि आने वाले वर्षों में आगरा भारत का सबसे पसंदीदा वेडिंग डेस्टिनेशन बनकर उभरेगा।