आगरालीक्स…आगरा के जेडीएन इंटरनेशनल स्कूल में लगा निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर. बच्चों के दांतों की जांच की और उन्हें करेक्ट ब्रशिंग टेक्निक की दी जानकारी
जेडीएन इंटरनेशनल स्कूल, रोहता, आगरा में बच्चों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘फ्री डेंटल हेल्थ कैंप’ (नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर) का आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्यालय के 6 से 11 वर्ष की आयु के विद्यार्थियों के लिए ओरल हाइजीन स्क्रीनिंग और जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।
इस विशेष शिविर का संचालन विशेषज्ञ दंत चिकित्सक डॉ. मोहन रावत (BDS, MDS) एवं डॉ. अतुल राणा (BDS, MDS) द्वारा किया गया। दोनों विशेषज्ञों ने बच्चों के दांतों की गहन जांच की और उन्हें मौखिक स्वच्छता के वैज्ञानिक तरीकों के बारे में जानकारी दी। सत्र के दौरान बच्चों को ‘करेक्ट ब्रशिंग टेक्निक’ का लाइव डेमो दिया गया और डेंटल केयर से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए गए।
विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर कहा कि “स्वस्थ दांत, उज्ज्वल मुस्कान” के संदेश के साथ हमारा लक्ष्य बच्चों को शुरू से ही स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदार बनाना है। कार्यक्रम में बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया और उन्हें दांतों की बीमारियों से बचाव के तरीके सिखाए गए।
शिविर के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। अभिभावकों ने भी विद्यालय की इस पहल को बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।