आगरालीक्स…आगरा में 35 वर्षीय महिला के पेट में थी बहुत बड़ी गांठ. कैंसर की थी आशंका. वरिष्ठ सर्जन डॉ. संदीप अग्रवाल ने सफल सर्जरी कर दी नई जिंदगी..
आगरा के पुरुषोत्तमदास सावित्री देवी कैंसर अस्पताल में एक 35 साल की महिला को डॉ. संदीप अग्रवाल ने नई जिंदगी प्रदान की है. “35 वर्षीय महिला मंजू कश्यप लंबे समय से पेट में दर्द और बढ़ते पेट की समस्या से परेशान थीं. जाँच कराने पर पता चला कि पेट के अंदर बहुत बड़ी गांठ (Ovarian Tumor) मौजूद है, जिसमें कैंसर की आशंका थी. स्थिति गंभीर थी, लेकिन समय रहते सही जाँच (CECT Whole Abdomen) कराई गई.
इसके बाद अनुभवी एवं वरिष्ठ सर्जन डॉ. संदीप अग्रवाल द्वारा पूरी सावधानी और आधुनिक तकनीक से सफल ऑपरेशन किया गया. ऑपरेशन के बाद मरीज सुरक्षित है और तेजी से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ रही है. यह केस इस बात का उदाहरण है कि समय पर जाँच, सही निर्णय और अनुभवी डॉक्टर का इलाज जीवन को नई दिशा दे सकता है. सही समय पर सही इलाज ही जीवन बचाता है.”