आगरालीक्स …Agra News: आगरा में शीतलहर के चलते कक्षा आठ तक के सभी बोर्ड के स्कूल पांच जनवरी तक बंद, जानें आज कैसा रहेगा मौसम। ( Agra News : School’s up to 8th closed in Agra due to cold waves#Agra)
आगरा में शनिवार सुबह धुंध छाई हुई है, इसके साथ ही शीतलहर चलने से सुबह का तापमान 10 डिग्री के आस पास रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन में भी धुंध धाई रह सकती है इससे दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी।
कक्षा आठ तक के सभी स्कूल पांच जनवरी तक बंद
शीतलहर और कोहरे के चलते डीएम के निर्देश पर बीएसए जितेंद्र कुमार गोंड के कक्षा आठ तक के यूपी, सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्ड के स्कूलों को पांच जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। इस दौरान कक्षा आठ तक के छात्रों को किसी भी स्कूल में नहीं बुलाया जाएगा। डीएम ने कक्षा आठ तक के स्कूलों को बंद रखने के आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
आईएमडी का पूर्वानुमान
03-Jan 7.0 15.0 Dense Fog
04-Jan 7.0 14.0 Dense Fog
05-Jan 7.0 14.0 Dense Fog
06-Jan 7.0 13.0 Dense Fog
07-Jan 8.0 14.0 Fog or Mist would occur in early morning
08-Jan 8.0 15.0 Fog or Mist would occur in early morning
