मथुरालीक्स…वृंदावन के केशवधाम में आरएसएस की बैठक. संघ प्रमुख मोहन भागवत ने की अध्यक्षता. देशभर से आरएसएस के पदाधिकारी भी पहुंचे..सात दिन तक चलेगा चिंतन
वृंदावन के केशवधाम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार से शुरू हो गई है. संघ प्रमुख मोहन भागवत सुबह ट्रेन द्वारा वृंदावन पहुंचे और यहां केशवधाम में उन्होंने बैठक की अध्यक्षता की. उनके साथ ही देशभर से आरएसएस से पदाधिकारी भी वृंदावन पहुंच गए हैं. सात दिन तक चलने वाली इस बैठक की अध्यक्षता मोहन भागवत कर रहे हैं.
बैठक का शुभारंभ सभा स्थल पर भारत माता के चित्रपट पर दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ. इस बैठक में संघ का संदेश जन जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को संघ से जोड़ने का चिंतन किया जाएगा. इसके अलावा राज्यों से लोगों के पलायन, पड़ोसी देशों में मची हलचल और हिंसक घटनाओं पर भी चिंतन किया जाएगा. रविवार को तीन सत्र हुए. पहला सत्र सुबह आठ बजे से शुरू हुआ. दूसरा सत्र दस बजे से दोपहर 12 बजे तक चला जबकि तीसरा सत्र एक बजे से तीन बजे तक और चौथा सत्र शाम तक चला.