आगरालीक्स…आगरा में लगा निशुल्क हेल्थ कैम्प. 110 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण.
रोजर फाउंडेशन द्वारा रविवार को देव नगर, खंदारी स्थित जन औषधि केंद्र पर एक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 110 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। चिकित्सा टीम में डॉ. एस. के. कश्यप (मधुमेह रोग विशेषज्ञ), डॉ. मयंक माहेश्वरी (नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ), डॉ. कौस्तुभ साने (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. शत्रुघन सिंह यादव (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. अदिति यादव (दंत रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. ललित जुनेजा (त्वचा रोग विशेषज्ञ) शामिल रहे।
स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान अधिकांश मरीज नाक, कान, गला, खांसी-जुकाम एवं पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित पाए गए। चिकित्सकों द्वारा मरीजों को उचित परामर्श एवं आवश्यक दवाइयां प्रदान की गईं। रोजर फाउंडेशन की अध्यक्ष दलवीर कौर ने शिविर को सफल बनाने में योगदान देने वाले चिकित्सकों एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को इस प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर कॉर्पोरेट मानव संसाधन प्रमुख श्री महेश गुप्ता सहित स्नेहा राजपूत, मुकेश चाहर, गौरव यादव, मोंटी कश्यप, आशु राणा, सतेंद्र आदि का विशेष सहयोग रहा।
