आगरालीक्स…आगरा में गलनभरी सर्दी से अभी नहीं मिलेगी राहत. सोमवार को चल सकती है शीतलहर, कोहरा भी छाएगा…
आगरा में गलनभरी सर्दी पड़ रही है. तीन दिन से धूप नहीं निकली है. इससे दिन के साथ रात का भी तापमान लगातार कम हो रहा है. सुबह से शाम तक एक जैसा मौसम बना हुआ है. लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं रात का तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि इस सीजन का सबसे कम है.
मौसम विभाग के अनुसार गलनभरी सर्दी से अभी राहत के आसार नहीं है. सोमवार को भी शीतलहर चलने का अलर्ट है जबकि कोहरा भी छा सकता है. तापमान में और कमी आ सकती है.