मथुरालीक्स…मथुरा में चांदी कारोबारी का खून से लथपथ शव घर में पड़ा मिला. सोते समय कनपटी में गोली मारकर हत्या
मथुरा में चांदी कारोबारी का खून से लथपथ शव घर के अंदर कमरे में पड़ा मिला है. उनकी गोली मारकर हत्या की गई है और लूट को भी अंजाम दिया गया है. मृतक के यहां रहने वाले किरायेदारों ने इसकी सूचना दी. सूचना पर पुलिस पहुंची और फोरेंसिक टीम भी आ गई. साक्ष्य जुटाए गए हैं. डॉग स्कॉवयड भी पहुंच गया. पुलिस हत्या के खुलासे को जुटी है और सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं.
मकान में अकेले रहते थे सतीशचंद्र गर्ग
घटना थाना गोविंद नगर के लाल दरवाजा चौकी के पास की है. यहां पर चांदी कारोबारी सतीशचंद्र गर्ग रहते थे. चार वर्ष पूर्व इनकी पत्नी का देहांत हो गया था और तीन बेटे हैं जो कि बाहर रहते हैं. सतीशचंद्र यहां अकेले रहते थे और नीचे वाले खंड और तीसरे फ्लोर को किराए पर उठा रखा है. बीच के फ्लोर में वह खुद रहा करते थे.
गोली मारकर हत्या
शनिवार देर रात मकान में घुसकर इनकी हत्या को अंजाम दिया गया है. बदमाशों ने सोते समय इनकी कनपटी में गोली मारी जो कि आर पार हो गई. शनिवार सुबह जब ये नहीं जागे तो संदेह होने पर किरायेदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने दरवाजा खोला तो खून से लथपथ शव मिला. पुलिस का कहना है कि जल्द ही वारदात का राजफाश किया जाएगा.