आगरालीक्स…आगरा से माता वैष्णों देवी के लिए रवाना हुयी अखण्ड ज्योति यात्रा. 350 माता के भक्त साथ. कल विशाल जगराता
आगरा/आस्था भक्त मण्डल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता वैष्णों देवी की अखण्ड ज्योति यात्रा रविवार को जम्मू कटरा के लिए रवाना हुयी। मीडिया प्रभारी आशीष जैन मोनू ने बताया कि आगरा कैन्ट रेलवे स्टेशन के बाहर विधि विधान के साथ माता की अखण्ड ज्योति पं० ब्रह्म दत्त शर्मा संस्थापक राजू भगत जी द्वारा मंत्रों के उच्चारणों के बीच केन्द्रीय राज्य मंत्री विधायक पुरूषोत्तम खण्डेलवाल द्वारा अखण्ड ज्योति प्रज्जवलित की गयी। अखण्ड ज्योति प्रज्जवलन के उपरान्त अखण्ड ज्योति की ढोल नगाड़े हो बैंड के साथ शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में मण्डल के अध्यक्ष राजकुमार राजू, मीडिया प्रभारी आशीष जैन मोनू, पूर्व पार्षद दीपक ढल, संजय बंसल, अनिल खण्डेलवाल अखण्ड ज्योति को अपने सर पर लेकर चल रहे थेलेकर चल रहे थे। माता के जयकारों से पूरा वातावरण गुजायमान हो रहा था। और सभी माता बहने नृत्य कर रही थी
इस यात्रा में 350 माता के भक्त आगरा कैन्ट रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा जम्मू कटरा के लिए रवाना हुए। 5 जनवरी को जम्मू कटरा चौक पर माता का 22वां विशाल जगराता रात्रि 8:00 बजे से आयोजित होगा जिसमें विख्यात भजन गायक कलाकारों द्वारा माँ भगवती की भेंटों का गुणगान किया जायेगा। 6 जनवरी को माता की अखण्ड ज्योति वैष्णों देवी भवन पर गाजे-बाजे के साथ जायेगी और 7 जनवरी को कटरा में विशाल भण्डारा आयोजित किया जायेगा साथ ही भक्तों को माँ चामुण्डा, माँ ज्वाला जी, माँ चिन्तपूर्णी जी व नगरकोट वाली माता के भी दर्शन कराये जायेगें। यात्रा 10 जनवरी को वापिस आगरा आयेगी।
यात्रा में जाने वालों में, मण्डल के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, राजू भगत, दीपक ढल, कोषाध्यक्ष संजय बंसल, दिलीप अग्रवाल,सनी अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, वंश अग्रवाल,विद्युत अग्रवाल, अनिल खंडेलवाल, विनोद मिश्रा, पूरन सिंह आलू वाले, रेखा वर्मा, हेमा शर्मा पूजा, ज्योति गीता सहित 350 भक्त रवाना हुए