यूपीलीक्स…यूपी में किराए पर कमरा लेकर चलाया जा रहा था सेक्स रैकेट. आपत्तिजनक हालत में मिले चार युवक—चार युवतियां, सरगना भी अरेस्ट
यूपी के प्रयागराज में पुलिस ने एक किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है. रविवार को पुलिस ने यहां छापा मारकर चार युवतियां, चार युवक और सरगना को अरस्ट किया है. पलिस जांच में सामने आया है कि सरगना ने कुछ महीने पहले ही दो मंजिला मकान किराए पर लिया था और देह व्यापार का धंधा कराता था. यह मकान एक वरिष्ठ अधिकारी का बताया गया है.
कीडागंज थाना क्षेत्र के नई बस्ती स्थित एक मकान में पिछले कई महीनों से युवक और युवतियों का आना जाना था. आसपास रह रहे लोगों को शक हुआ तो तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई. जानकारी होने पर एसीपी राजीव यादव, कीडागंज थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी दोपहर दो बजे मकान पर छापा मारा. करीब आधा घंटे तक दरवाजा नहीं खुला तो पुलिसकर्मियों ने दरवाजे को तोड़ा. पुलिस अंदर पहुंची तो अलग—अलग कमरों में चार युवक और चार युवतियां आपत्तिजनक हालत में थे. मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री और अन्य सामान भी मिला हे. सभी को पकड़कर कीडागंज थाने लाया गया है. जांच में पता चला कि दो युवतियां प्रयागराज की हैं जबकि एक पश्चिम बंगाल और चौथी वाराणसी की है. पुलिस कार्रवाई कर रही है.