आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी में इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी अचानक आग. देखते ही देखते जलकर हो गई खाक
आगरा के फतेहपुर सीकरी में एक युवक की इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई. जब तक युवक कुछ करता तब तक आग ने पूरी तरह से स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया और वह पूरी तरह से जलकर राख हो गई. युवक स्कूटी से आवारा पशुओं की निगरानी के लिए खेत से लौट रहा था.
युवक पृथ्वीपुरा गावं का रहने वाला है. उसने बताया कि वह खेत पर गया था. लौटते समय गांव के पास अलाव ताप रहे लोगों ने उसे रोक लिया. इस पर वह स्कूटी खड़ी कर हाथ सेकने लग गया लेकिन कुछ ही देर बाद स्कूटी से धुआं निकलने लगा, जैसे ही सीट खोली आग लग गई और स्कूटी जलकर राख हो गई.