आगरालीक्स…आगरा वालों को दीपावली पर आईएमए के सदस्य डॉक्टरों ने गिफ्ट दिए, पहला यह कि मरीज इलाज संबंधी शिकायत आईएमए के कार्यालय तोता का ताल पर शिकायती प्रकोष्ठ में कर सकेगा। जिसकी सुनवाई व निस्तारण के लिए पांच वरिष्ठ सदस्यों को नियुक्त किया जाएगा। दूसरा यह कि शहर के सभी प्राइवेट अस्पतालों को उनके द्वारा मुहैया कराई जा रही सुविधाओं के आधार पर प्रमाणीकृत किया जाएगा। जहां व्यवस्ताएं ठीक नहीं है, वहां बेहतर व्यवस्थाओं के लिए प्रयास किया जाएगा।
यह घोषण आईएमए अध्यक्ष डॉ. रवि पचौरी व सचिव डॉ. ओपी यादव ने खेलगांव में आयोजित आईएमए की दीपावली मीट के दौरान की। इस मौके पर शहर के 15 वरिष्ठ चिक्त्सकों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एसएन मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सरोज सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इसके उपरान्त डॉ. गरिमा बंसल ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। इससे पूर्व डॉ. रवि पचौरी ने अतिथियों का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष डॉ. अनूप दीक्षित ने आईएमए एकाउंट को इस वर्ष डिजिटलाइज बनाने की बात कही। कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सुनील शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. सुधीर धाकरे, डॉ. शरद गुप्ता, डॉ. जेएन टंडन, डॉ. आरएस कपूर, डॉ. डीवी शर्मा, डॉ. शम्मी कालरा, डॉ. मुकेश गोयल, डॉ. आलोक मित्तल, डॉ. भूपेन्द्र, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. अनुपम गुप्ता, डॉ. रविन्द्र भदौरिया, डॉ. शिवानी चतुर्वेदी आदि उपस्थित ते। डॉ. पंकज नगायच व रमा वर्मा ने संचालन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में डॉक्टरों ने किया धमाल
आगरा। हमेशा गले में आला लटकाए गम्भीर भाव में नजर आने वाले डॉक्टर आज मस्ती के मूड में नजर आए। दीपावली मीट के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में जहां डॉ. दीप्ति अग्रवाल, डॉ. अंजना चौधरी व डॉ. रेनू शर्मा ने दीवानी मस्तानी सांग प्रस्तुत किया वहीं डॉ. प्रियांक धाकरे व डॉ. मानसी अग्रवाल के भागड़े के धमाल ने सबी को हैरान कर दिया। ग्रुप डांस डॉ. कविता, डॉ. गीता यादव ने व डांस मैलॉडी डॉ. संध्या जैन व डॉ. रिचा कुमार ने प्रस्तुत की।
इन वरिष्ठ डॉक्टरों को किया गया सम्मानित
डॉ. अवधेश शर्मा, डॉ. आरएस चौहान, डॉ. शकुन्तला शर्मा, डॉ. कमलेश टंडन, डॉ. विद्या सागर गुप्ता, डॉ. एनएन अग्रवाल, डॉ. एमके रावत आदि।