आगरालीक्स… आगरा में कारोबारी के 10 साल के बेटे की किडनैप करने के बाद हत्या से हडकंप मचा हुआ है। बच्चे को छोडने के लिए किडनैपरों ने फिरौती मांगी थी, कुछ देर बाद ही घर के पास से ही शव मिल गया।
आगरा के थाना कोतवाली की घनी बस्ती खारीकुआ बस्सी निवासी नईम की जामा मस्जिद के पास स्टेशनी की होलसेल की दुकान है। रविवार रात में नईम का बेटा अब्दुल्ला घर के बाहर खेल रहा था। रात नौ बजे तक उसे खेलते देखा था, इसके बाद वह दिखाई नहीं दिया। रात 10 बजे परिजनों ने वहां के लोगों के साथ मिलकर अब्दुल्ला की तलाश शुरू कर दी।
फिरौती के लिए आया फोन
स्थानीय लोग अब्दुल्ला की तलाश कर रहे थे, इसी बीच रात 12 30 बजे पफोन आया और छह लाख की फिरौती मांगी गई। इससे परिजनों के होश उड गए, उन्होंने पुलिस को अब्दुल्ला के गायब होने की सूचना दी।
पडोसी के घर के बाहर मिला शव
रात में परिजन अब्दुल्ला की तलाश कर रहे थे, इसी बीच नईम के पडोसी आरिफ बतासे वाले ने बताया कि उनके घर के बाहर पडे तख्त के नीचे एक बोरे में अब्दुल्ला का शव है, परिजन पहुंच गए, बोरे को बाहर निकाला तो उसमें 10 साल के अब्दुल्ला का शव था।