आगरालीक्स…आगरा में धूप निकलने के बाद भी आज का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा. सुबह कोहरा बूंद बनकर गिरा. स्कूल अभी बंद रहेंगे…जानें आने वाले दिनो का मौसम
आगरा में गलनभरी सर्दी के कारण कोल्ड डे कंडीशन बरकरार है. गुरुवार सुबह कोहरा छाया रहा जो कि बूंद बनकर गिरता रहा. इससे ठंड और ज्यादा बढ़ गई लेकिन 12 बजे के बाद मौसम बदला और हल्की धूप निकली. इसके बाद धूप से थोड़ी बहुत राहत मिली है.
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेलिसयस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा. आने वाले 12 जनवरी तक गलनभरी सर्दी बरकरार रह सकती है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 08/01/26) 14.1
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 08/01/26) 7.8
Departure from Normal(oC) -1.1